{"_id":"5cf03882bdec220724489007","slug":"15592470249-mohali-news83","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरड़ को मिलेगी फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी, फायर स्टेशन बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरड़ को मिलेगी फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी, फायर स्टेशन बनाने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड़। खरड़ नगर काउंसिल की वीरवार विशेष बैठक परिषद प्रधान अंजू चंद्र की अध्यक्षता में हुई जिसमें हलका विधायक कंवर संधू भी विशेष तौर पर उपस्थित हुए। बैठक में सर्वसम्मति से शहर के विकास के लिए कई प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में नगर काउंसिल खरड़ के कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि शहर की आबादी लगभग तीन लाख हो चुकी है। शहर में फायरब्रिगेड स्टेशन की बेहद जरूरत है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा नगर काउंसिल खरड़ को एक फायर गाड़ी दी जा रही है जबकि आबादी के हिसाब से दो फायर गाड़ियों की जरूरत है। उन्होंने पंजाब सरकार से शहर के लिए दो फायर गाड़ियों की मांग की। उन्होंने हाउस को बताया कि गांव देसू माजरा में जहां पानी की टंकी का ट्यूबवेल फेल हो चुका है, वहां सफाई करके फायर शेड बनाया जा सकता है। इस पर सभी सदस्यों ने सदस्यों ने सहमति प्रकट की। कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि शहर के जरूरी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और शहर में अधिक से अधिक मशीनरी लगाई जाएगी, ताकि चहुंमुखी विकास हो सके।
15.60 लाख से लांडरां रोड के नालों की होगी सफाई
बैठक में बताया गया कि लांडरां रोड़ के दोनों ओर बनाए गए नालों की सफाई न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए इन नालों की सफाई करवाना बेहद जरूरी है। सदस्यों ने सर्वसम्मति से इन नालों की सफाई करवाने के लिए 15.60 लाख रुपये का प्रस्ताव पास किया।
पानी की कमी को दूर करने के लिए बनी रणनीति
शहर में पीने वाले पानी की समस्या को देखते हुए नगर काउंसिल द्वारा 9 बड़ी मोटरें खरीदी जा रही हैं, ताकि गर्मियों में पानी की कमी न रहे। बैठक में पार्षद सुरमुख सिंह, मान सिंह सैनी तथा अमरजीत सिंह पंछी ने मांग की कि शहर में कुछ लोगों ने पानी की सप्लाई पाइपों पर सीधे टुल्लू पंप लगा रखे हैं, जिन्हें नगर काउंसिल द्वारा जब्त करके ऐसे लोगों को जुर्माना लगाया जाना चाहिए, ताकि शहर के अन्य लोगों को भी पाने वाला पानी मिल सके।