{"_id":"5ceee826bdec22078a1fd544","slug":"15591609171185-mohali-news5","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा ने तेलंगाना को 185 रन से दी करारी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा ने तेलंगाना को 185 रन से दी करारी शिकस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। तीसरी बार जीत हासिल करते हुए हरियाणा ने तेलंगाना को 185 रन के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। शहीद भगत सिंह ट्रॉफी अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच का मुकाबला डेराबस्सी के आईवीसीसी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। हरियाणा टीम के खिलाड़ी अनुभव कौशिक को 22 रन देकर पांच विकेट लेने पर दूसरी बार मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। मुकाबले में हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 5 विकेट पर 282 रन बनाए। वहीं तेलंगाना की टीम 23.3 ओवर में 97 रन पर सिमट गई।
वहीं दूसरी तरफ लगातार दूसरी बार जीत हासिल करते हुए दूसरे लीग मैच में यूनाइटेड अरब अमीरात ने हैदराबाद की टीम को दस विकेट से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम 23.2 ओवर में 96 रनों पर ढेर हो गई। वहीं यूएआई की टीम ने बिना कोई विकेट गवाए 10.3 ओवर में 100 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के खिलाड़ी पूशांक शर्मा को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
चेन्नई की टीम ने नेपाल को 32 रनों से हराया
पंचकूला के ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित शहीद भगत सिंह ट्रॉफी अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन चेन्नई की टीम ने नेपाल को 32 रनों से हराकर टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने 25 ओवर में पांच विकेट पर 148 रन बनाए। नेपाल की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 23.5 ओवर में 116 रह ही बना पाई। इसमें विनर टीम चेन्नई के खिलाड़ी आर संजीव शर्मा ने शानदार 35 रन बनाकर 11 रन देकर चार विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। वहीं, दूसरे मैच में नेपाल की टीम ने चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराया। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए चंडीगढ़ की टीम ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 148 रन बनाए, जवाब में नेपाल की टीम ने 21.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 148 रनों का टारगेट अचीव कर लिया।