फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   कार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्चे की मौत

कार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्चे की मौत

Sun, 19 May 2019 01:47 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
कार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्चे की मौत
जीरकपुर। पभात रोड पर सड़क किनारे खेल रहे चार साल के बच्चे की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। जिला धनबाद झारखंड का सुदामा पुत्र रामचंद्र जो हाल में गांव पभात में कुलदीप सिंह एंड कंपनी के भट्ठे पर अपनी पत्नी और 4 वर्षीय बेटे विक्की के साथ रहता था। सुदामा ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह पत्नी और बच्चे के साथ भट्ठे पर ईंट बनाने के लिए गए थे। दोपहर को पत्नी भट्ठे पर झुग्गी में खाना बनाने चली गई। इस दौरान विक्की अन्य बच्चों के साथ सड़क किनारे खेल रहा था, तभी एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने विक्की को टक्कर मार दी और चालक फरार हो गया। विक्की को चंडीगढ़ सेक्टर-32 के जीएमसीएच अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed