{"_id":"5b92e4a2867a557fe059817c","slug":"151536353442-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से दो मुलाजिम झुलसे,पीजीआई किया गया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से दो मुलाजिम झुलसे,पीजीआई किया गया रेफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरड़ (पंजाब)
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड़-बडाला रोड पर बिजली की एचटी लाइन की तारों की मरम्मत करते समय करंट लगने से पावरकॉम में ठेके पर काम कर रहे दो कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। राम सिंह तथा कश्मीर सिंह निवासी रूड़की खरड़-बडाला रोड पर तारें ठीक कर रहे थे कि अचानक तारों में करंट आ जाने से दोनों बुरी तरह झुलस कर खंभे से नीचे गिर गए। दोनों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
पंजाब राज्य पावरकॉम के राज्य प्रधान बलिहार सिंह ने बताया कि कश्मीर सिंह बुरी तरह से झुलस गया है। पीजीआई के डाक्टरों को उसकी बायीं बाजू काटनी पड़ी। दूसरे कर्मचारी राम सिंह के कान के पर्दे फट गए हैं, जिस कारण वह सुनने में असमर्थ हो गया है।
उन्होंने पावरकॉम के अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि ठेका कर्मचारियों को भर्ती करते समय बारकोड में यह लिखा जाता है कि सीएचबी ठेका कर्मचारी को सिर्फ एलटी लाइन का काम ही करना होगा, परंतु पावरकॉम अधिकारी जबरदस्ती ठेका कर्मचारियों से एचटी लाइन का काम करवा कर उन्हें मौत के मुंह में धकेल रहे हैं।