{"_id":"5a7cacdd4f1c1ba32a8b671a","slug":"151518120157-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के लिए नहीं हुआ नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के लिए नहीं हुआ नामांकन
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप चुनाव के लिए पहले दिन किसी ने नहीं भरा नामांकन
24 फरवरी को होगा उप चुनाव
खरड़। चुनाव आयोग के आदेशों पर नगर काउंसिल खरड़ के वार्ड नंबर 14 (जनरल) का उप चुनाव 24 फरवरी को होगा। इसके लिए वीरवार से नामांकन भरने का काम शुरू हो गया है। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार 13 फरवरी तक नामांकन फार्म जमा करवा सकते हैं। यह जानकारी रिटर्निंग अफसर कम एसडीएम खरड़ अमनिंदर कौर बराड़ ने दी। उन्होंने बताया कि पहले दिन वीरवार को किसी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र नहीं भरा। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए तय तिथि तक दाखिल हुए नामांकन पत्रों की जांच 15 को होगी और 16 फरवरी को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस दिन कोई भी उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस ले सकता है। इसी दिन बाकी बचे उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को चुनाव होगा और उसी दिन वोटों की गिनती करके परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
फोटो कैप्शन- एसडीएम खरड़ अमनिंदर कौर बराड़ जानकारी देती हुई।फोटो नंबर- 08 खरड़-फोटो नंबर 01