फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लांडरिंग केस में ईडी की जांच हुई पूरी

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लांडरिंग केस में ईडी की जांच हुई पूरी

Sat, 13 Jan 2018 01:37 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लांडरिंग केस में ईडी की जांच हुई पूरी
करोड़ों की ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लांडरिंग केस में ईडी की जांच पूरी
विज्ञापन

ईडी ने अदालत को मामले की जांच संबंधी दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
करोड़ों रुपये की ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लांड्रिंग केस की शुक्रवार को सीबीआई की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान मामले की जांच कर रही इंफोर्समेंट डायरेक्ट्रोरेट (ईडी) ने अदालत को बताया कि उन्होंने मामले की जांच पूरी कर ली है। एजेंसी ने 2017 में केस की जांच शुरू की थी। वहीं, ईडी ने 18 एनआरआई के प्रत्यर्पण वाली याचिका अदालत में दाखिल की है, जिस पर जल्द ही फैसला होगा।
ईडी की तरफ से दाखिल की गई याचिका में उक्त लोगों के बाकायदा पते और बैंक खातों की जानकारी दी गई है। इनमें कनाडा में रहने वाला पूर्व कैबिनेट मंत्री का करीबी सतप्रीत सिंह सत्ता भी शामिल है। इसी तरह कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया का रहने वाला परमिंदर सिंह दियोल उर्फ पिंदी व अनूप सिंह काहलो निवासी ब्रिटिश कोलंबिया का है। काहलों नशा तस्करी के आरोप में पंजाब की जेल में बंद है। इसके वहां पर छह मकान और आठ बैंक खाते हैं। इसकी पूरी जानकारी याचिका में दी गई है। ईडी ने उसकी पत्नी के बारे में भी जानकारी मांगी है। इसी तरह सुखराज सिंह राजा कनाडा निवासी के बारे में पूछा गया है। उसके वहां पर तीन घर व तीन बैंक खाते हैं। इसी तरह ब्रैम्पटन में रहने वाला निरंकार सिंह ढिल्लों उर्फ नौरंग शामिल है। उसे पंजाब पुलिस पुलिस ने 19 अक्तूबर 2013 को भगोड़ा करार दिया था। ईडी ने 2007 से 2014 तक उनका सारा रिकॉर्ड मांगा है। लखविंदर सिंह निवासी ब्रिटिश कोलंबिया भी नशा तस्करी केस में भगोड़ा है। रणजीत सिंह औजला उर्फ दारा सिंह निवासी ब्रिटिश कोलंबिया का रहने वाला है। यह भी नशा तस्करी केस में भगोड़ा है। अमरजीत सिंह निवासी वैंकूवर 2013 से भगोड़ा चल रहा है। प्रमोद शर्मा उर्फ टोनी की कनाडा मेें रहता है। उसके तीन घर व चार बैंक खाते शामिल है। सरी का रहने वाला प्रदीप सिंह धालीवाल का भी इस लिस्ट में नाम है। वह भगोड़ा चल रहा है। दविंदर सिंह निरवाल ब्रैम्पटन और उसका बेटा बहादुर निरवाल व ओंटारियो में रहने वाला हरमिंदर सिंह शामिल है। इसी तरह इंग्लैंड में रहने वाले मदनलाल व कुलवंत के राय की संपत्ति संबंधी जानकारी मांगी गई है। इसी तरह वेल्सहैम्प्टन के मदन लाल व कुलवंत सिंह उर्फ कंती शामिल है।
विज्ञापन


चहल की जमानत याचिका रद
इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) द्वारा अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी केस से जुड़े एक मनी लांडरिंग केस में नामजद किए गए आरोपी जगजीत सिंह चहल की याचिका को शुक्रवार को रद्द कर दिया गया। जिक्रयोग है कि जगजीत सिंह चाहल अमृतसर स्थित एक फार्मास्यूटिकल्स यूनिट का मालिक है। उस पर आरोप है कि उसने करोड़ों रुपयों की ड्रग तस्करी के पैसे से काफी प्रॉपर्टी बनाई है। साथ ही लग्जरी कारें खरीदी थीं। यह दूसरी बार है जब उसकी जमानत याचिका को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed