फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   150 families in Dhakoli forced to drink contaminated water for a month and a half

Mohali News: ढकोली में 150 परिवार डेढ़ माह से दूषित पेयजल पीने को मजबूर

Mon, 07 Sep 2026 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
150 families in Dhakoli forced to drink contaminated water for a month and a half
जीरकपुर। ढकोली के वार्ड नंबर-13 में करीब 150 परिवार डेढ़ महीने से साफ पेयजल के लिए परेशान हैं। घरों में दूषित और गंदा पानी आने के कारण उन्हें बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है। नगर परिषद अधिकारियों से कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि घरों में आने वाला पानी पीने योग्य नहीं है। इसका असर रोजमर्रा के घरेलू कामकाज पर भी पड़ रहा है। नीलम, उर्मिला, कमलेश, जसविंदर, आरती सक्सेना, धर्मपाल और सोनू सहित अन्य लोगों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कई परिवार पीने का पानी खरीद रहे हैं। कुछ लोग दूसरे स्थानों से पानी भरकर लाने को मजबूर हैं। निवासियों ने दूषित पानी से बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने नगर परिषद से पानी की आपूर्ति और पाइपलाइन की जांच की मांग की। लोगों ने पानी के सैंपल लेकर समस्या का कारण पता लगाने को भी कहा। निवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे इस मुद्दे को आगामी विधानसभा चुनाव में उठाएंगे।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की परेशानी

ढकोली के वार्ड 13 में रेलवे लाइन के किनारे रहने वाले परिवार दूषित पानी से जूझ रहे हैं। करीब 150 परिवार पिछले डेढ़ महीने से साफ पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। घरों में आ रहा पानी गंदा और पीने के अयोग्य है। इस समस्या के कारण उन्हें अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है। यह स्थिति उनके दैनिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रही है।
विज्ञापन




मामले में मेरे पास कोई शिकायत नहीं आई है। किसी अधिकारी के पास ऐसी शिकायत आई हो तो चेक किया जाएगा। यदि लापरवाही पाई जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को टीम मौके पर भेजकर समस्या का हल किया जाएगा। - गुरप्रीत सिंह विर्क, प्रधान, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed