{"_id":"609961388ebc3ed2b35c6ca9","slug":"14die-from-corona-virus-and-1382new-cases-in-mohali-mohali-news-pkl4129463161","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से 14 लोगों की मौत, 1382 हुए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से 14 लोगों की मौत, 1382 हुए संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। जिले में सोमवार को कोरोना से 14 लोगों की मौत हुई, जबकि 1382 लोग संक्रमित हुए हैं। यह एक दिन में संक्रमित होने वाले मरीजों की सबसे बढ़ी संख्या है। इसके साथ ही मौतों का आंकड़ा 706 पर पहुंच गया है। मौतों के मामले में मोहाली ट्राइसिटी में टॉप पर बना हुुआ है। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 11758 है।
डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है। सोमवार को मोहाली शहरी क्षेत्र में रिकॉर्ड 441 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा ढकोली में 328, खरड़ में 256, डेराबस्सी में 167, लालडू में 72, बूथगढ़ में 31, घंडूआ में 91 और अन्य जगहों से बाकी संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही 302 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। जिले में अब कुल मरीजों की संख्या 56140 हो गई है। इसमें से 43675 मरीज ठीक हो चुके हैं और 11758 सक्रिय मरीज हैं।
जिले के अस्पतालों में भर गए बेड
जिले के अस्पतालों में मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। अस्पतालों में अपने जिले के ही नहीं बल्कि दिल्ली, पंजाब, हिमाचल व अन्य राज्यों के लोग भी दाखिल हैं। सरकारी अस्पताल में बेड पूरी तरह से भरे हुए हैं। जिले में ऑक्सीजन वाले 875 बेड हैं। इनमें से 16 बेड खाली हैं, जबकि आईसीयू विदाउट वेंटीलेटर और आईसीयू वेंटीलेटर वाले सारे बेड भर गए हैं। सेहत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बेड या मेडिकल से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क कर सकते हैं।