{"_id":"6931c946cd22258458069c6b","slug":"149-nomination-papers-filed-for-block-committee-elections-in-derabassi-mohali-news-c-71-1-mli1016-136490-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: डेराबसी में ब्लॉक समिति चुनावों के लिए 149 नामांकन पत्र दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: डेराबसी में ब्लॉक समिति चुनावों के लिए 149 नामांकन पत्र दाखिल
विज्ञापन
डेराबस्सी। ब्लॉक समिति चुनावों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि पर डेराबस्सी में कुल 149 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सत्ता पक्ष आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भाजपा ने सभी 22 जोन के लिए अपने-अपने उम्मीदवारों के पर्चे भरे। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने चार जोन में अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
जानकारी अनुसार, सभी पार्टियों के दावेदार अपने शीर्ष नेताओं की अगुवाई में काफिलों के साथ नामांकन जमा कराने पहुंचे। आम आदमी पार्टी की ओर से उम्मीदवार हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के साथ पहुंचे। शिरोमणि अकाली दल की ओर से पूर्व विधायक एनके शर्मा ने नामांकन दाखिल करवाए। कांग्रेस के उम्मीदवार हलका इंचार्ज दीपेंदर सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में पहुंचे। भाजपा की ओर से संजीव खन्ना और गुरदर्शन सैनी ने नामांकन दाखिल करवाए। वहीं एसडीएम-कम-रिटर्निंग अफसर अमित गुप्ता ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 5 दिसंबर को होगी, जबकि 6 दिसंबर को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
पटियाला पुलिस की कथित लीक ऑडियो पर बवाल
डेराबसी हलके में वीरवार को एक और मुद्दा चर्चा में रहा। चुनावों में पटियाला पुलिस की कथित मनमानी को लेकर सोशल मीडिया पर लीक कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हुई। राजनीतिक दलों के नेताओं से लेकर स्थानीय नागरिकों तक सभी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते दिखे। लोगों का कहना है कि यह रिकॉर्डिंग सरकार की नीयत पर सवाल खड़े करती है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश को उजागर करती है। कुछ स्थानीय नेताओं और लोगों ने तो यहां तक मांग कर दी कि चुनाव ना कराए जाएं, बल्कि जिला परिषद और ब्लॉक समिति सदस्यों की सीधी घोषणा कर दी जाए।