{"_id":"5c671e69bdec22736e4eccc4","slug":"141550261865-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल की मदद से रोकेगा जमीनों पर अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूगल की मदद से रोकेगा जमीनों पर अवैध कब्जे
विज्ञापन
गूगल के माध्यम से तैयार होंगे सरकारी जमीनों के नक्शे
अवैध कब्जों को रोकने के लिए निकाय विभाग की कवायद
प्रोजेक्ट की शुरुआत खरड़ से होगी
नवजोत कौर सिद्धू बोलीं- इसी महीने सरकार के पास पहुंच जाएगा शहर का नक्शा
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। अब सरकारी जमीनों पर कब्जा हुआ तो स्थानीय निकाय विभाग को पहले ही पता चल जाएगा। इसके लिए विभाग ने पंजाब के सभी शहरों में गूगल के माध्यम से सरकारी जमीनों के नक्शे तैयार करवाने का फैसला लिया है। इस पूरे प्रोजेक्ट की शुरुआत खरड़ से की गई है। यह जानकारी शुक्रवार को खरड़ पहुंचीं पूर्व संसदीय सचिव डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने पत्रकारों से बातचीत में दी।
उन्होंने कहा कि शहर का गूगल के माध्यम से तैयार नक्शा इसी महीने के अंदर सरकार के पास पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि न केवल खरड़ बल्कि राज्य के अन्य शहरों का भी पूरी प्लानिंग के तहत विकास करने की योजनाएं पंजाब सरकार द्वारा तैयार की जा रही हैं। इस अवसर पर एसडीएम विनोद कुमार बंसल, पूर्व कैबिनेट मंत्री जगमोहन सिंह कंग, लखविंदर कौर गरचा, रणजीत सिंह गिल हलका इंचार्ज शिरोमणि अकाली दल, निशांत शर्मा प्रधान शिवसेना हिंद, हरजीत सिंह चेयरमैन पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी, ईओ नगर काउंसिल खरड़ राजेश शर्मा, खुशवंत राय गीगा व सुखविंदर सिंह गोल्डी मेंबर भाजपा पंजाब कार्यकारिणी, कुलजीत सिंह बेदी पार्षद, यशपाल बंसल प्रधान सिटी कांग्रेस, सुभाष अग्रवाल, प्रधान परमप्रीत सिंह, गुरमुख सिंह मान, संजीव गर्ग, विनोद कपूर, विनीत जैन, कृष्ण परवेज प्रेमी, प्रधान रणबीर पराशर, हरविंदर कौर मैहरा, विशाल नागपाल, अश्वनी गौड़, अवतार मेहरा आदि मौजूद रहे।
बॉक्स
102 यूनिट रक्तदान
लायंस क्लब खरड़ सिटी व पत्रकार संघ द्वारा प्रधान रणबीर सिंह पराशर के नेतृत्व में रक्तदान कैंप लगाया गया। कैंप में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घडुआं के विद्यार्थियों ने रक्तदान किया। कैंप में 102 यूनिट रक्त पीजीआई चंडीगढ़ के ब्लड बैंक की टीम ने एकत्रित किया।