फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   सिख अजायब घर पक्की जगह अलॉट करने की मांग

सिख अजायब घर पक्की जगह अलॉट करने की मांग

Thu, 22 Nov 2018 11:59 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
सिख अजायब घर पक्की जगह अलॉट करने की मांग
सिख अजायब घर की प्रबंधक कमेटी की तरफ से लिखा गया पत्र
विज्ञापन

20 साल से चल रही है मुहिम, कई दिनों से चल रहा था संघर्ष

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। बलौंगी में बने सिख अजायब घर को पक्की जगह अलाट करने की मांग को लेकर सिख अजायब घर के प्रबंधक कलाकार परविंदर सिंह और लोगों ने मिलकर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू और बलबीर सिद्धू व डीसी मोहाली को मांग पत्र लिखा है। सिख हेरिटेज एंड कलचरल सोसाइटी द्वारा बलौंगी में चल रहीे सिख अजायब घर में कलाकार परविंदर सिंह गत बीस सालों से सिख विरसे और सभ्याचार की सेवा करते आ रहे हैं। आने वाली पीढ़ियों को सिख इतिहास से जोड़ने के लिए सिंह शहीदों के विभिन्न माडल बनाकर आम लोगों को प्रदर्शित करते आ रहे हैं।

सोसाइटी की ओर से चंडीगढ़ व मोहाली में इन माडलों की प्रदर्शनी भी लगाई जा चुकी है। इस कारण संगतों मेें भारी उत्साह मिला है। पहले यह सिख अजायब घर गांव लखनौर में पांच साल तक रहा, जिसके बाद बलौंगी गांव की पंचायत द्वारा मौजूदा जगह अलाट करने पर इसको विकसित करने में दस साल लग गए, लेकिन अब बार बार निवेदन करने के बावजूद पंजाब सरकार द्वारा सोसाइटी को पक्की जगह नहीं अलाट की गई और न ही कोई मदद की गई। सिख अजायब घर में कई मंत्री भी पहुंचे और सभी ने इस स्थान को सिख इतिहास के लिए पक्का करने का भरोसा दिया पर आज तक कुछ नहीं हुआ। इसलिए सोसाइटी की मांग है कि सिख अजायब घर के लिए पक्के तौर पर जगह अलाट की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed