फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पुडा भवन के बाहर किसानों का प्रदर्शन

पुडा भवन के बाहर किसानों का प्रदर्शन

Sat, 17 Mar 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
पुडा भवन के बाहर किसानों का प्रदर्शन
क्रासर - ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर पहुंचे थे किसान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
गमाडा की ओर से एयरोसिटी एक्सटेंशन के लिए लैंड पूलिंग के माध्यम से 4500 एकड़ जमीन एक्वायर करने का मामला गरमा गया है। किसान इसके विरोध में उतर आए हैं। शुक्रवार को किसानों ने पुडा भवन के मेन गेट पर धरना दिया गया। ट्रैैक्टर ट्रॉलियां लेकर पहुंचे किसानों ने गमाडा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ट्रैैक्टर ट्रॉलियों सहित अंदर घुसने की कोशिश की, जिन्हें गमाडा के सिक्योरिटी स्टाफ ने गेट बंद करके रोक दिया। किसानों ने गमाडा आफिस के मेन गेट पर बैठकर ही धरना शुरू कर दिया। इस दौरान गमाडा के एसीए राजेश धीमान धरनास्थल पर पहुंचे और किसानों का मांग पत्र लिया।

जानकारी के मुताबिक गांव बाकरपुर, बड़ी, मटरां, पत्तों, सिआऊ और कुरड़ी आदि गांवों के किसानों गुरमिंद्र सिंह बाकरपुर, मक्खन सिंह बड़ी, संत सिंह पत्तों, भूपिन्द्र सिंह बाकरपुर ने कहा कि गमाडा द्वारा अपने पहले प्रोजेक्टों एयरोसिटी और आईटी सिटी के लिए वर्ष 2010-11 में एक्वायर की गई जमीन में अब तक लैंड पूलिंग के लाभ पूरी तरह किसानों को नहीं दिए गए हैं। उन प्रोजेक्टों के लिए जमीन एक्वायर करवा चुके किसान लैंड पूलिंग का लाभ लेने के लिए परेशान हो रहे हैं और गमाडा आफिस में धक्के खा रहे हैं। अब गमाडा ने एयरोसिटी एक्स्टेंशन के लिए करीब 4500 एकड़ जमीन एक्वायर करने की तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा कि जमीन एक्वायर करने से पहले गमाडा द्वारा किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे और लैंड पूलिंग की स्थिति स्पष्ट की जाए। उन्होंने कहा कि गमाडा अब एयरोसिटी एक्स्टेंशन के लिए जमीन एक्वायर करने से पहले किसानों से बैठ कर मीटिंग करें। किसानों को दिए जाने वाले नकद मुआवजे और लैंड पूलिंग आदि के लाभ के बारे में सही ढंग से विचार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed