फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   1.40 lakh cheated in the name of getting Canadian work permit

Mohali News: कनाडा का वर्क परमिट दिलाने के नाम पर 1.40 लाख ठगे

Sun, 02 Jul 2023 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
1.40 lakh cheated in the name of getting Canadian work permit
मोहाली। वर्क परमिट पर कनाडा भेजने के नाम पर एक युवक से 1.40 लाख रुपये की ठगी की गई। मटौर थाना पुलिस ने एक्सपर्ट प्वाइंट कंपनी के मालिक दविंदर सिंह और पत्नी रुचिका महाजन दोनों वासी फेज-7 के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता तरनदीप सिंह वासी लुधियाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखा था। 21 अप्रैल 2023 को वह अपनी मां के साथ उक्त आरोपियों के फेज-7 स्थित दफ्तर में पहुंचा। यहां आरोपियों ने उन्हें कनाडा का वर्क परमिट दिलाने के लिए 15 लाख रुपये लगने की बात कही। इसके लिए उन्होंने 25 से 30 दिन का समय मांगा। शिकायतकर्ता ने शुरुआत में पासपोर्ट और 40 हजार रुपये जमा कराए। 29 अप्रैल को एक लाख रुपये जमा कराए लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने न तो वीजा लगवाया और न ही पासपोर्ट और पैसे वापस किए। जब उनसे पैसे वापस मांगे गए तो उन्होंने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं जब वह दूसरी बार उनके दफ्तर में आया तो पाया कि दफ्तर बंद था और आरोपी वहां से फरार हो गए थे। इस बात का पता चलने पर उन्होंने कनाडा भेजने के नाम पर 1.40 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed