फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   140 Bhutan students studying in Chandigarh and Punjab sent to their country

कोरोना वायरस: स्पेशल फ्लाइट से 140 भूटान के छात्र वापस लौटे, चंडीगढ़-पंजाब में कर रहे थे पढ़ाई

Sun, 29 Mar 2020 12:02 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 29 Mar 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
140 Bhutan students studying in Chandigarh and Punjab sent to their country
सांकेतिक तस्वीर।

कोरोना वायस के कारण लगे कार्फ्यू के चलते चंडीगढ़ और पंजाब में फंसे भूटान के 140 छात्र शनिवार को एक स्पेशल फ्लाइट से अपने देश भेज दिए गए हैं। यह स्पेशल फ्लाइट भूटान से उड़ान भरकर मोहाली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी। यह स्टूडेंट्स कई साल से चंडीगढ़ और पंजाब में पढ़ाई कर रहे थे।

विज्ञापन


इन स्टूडेट्स के लिए भूटान से एक स्पेशल फ्लाइट मोहाली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी और शाम के समय स्टूडेंट्स को लेकर यहां से रवाना हो गई। फ्लाइट से पहले सभी स्टूडेंट्स की बाकायदा थर्मल स्कैनिंग की गई और उनको एक दूसरे से दूर रहने के लिए हिदायत भी दी गई।
विज्ञापन


कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लॉकडाउन है और ऐसे में भारत में पढ़ाई करने आए स्टूडेट्स भी अब अपने देश वापस लौट रहे हैं। भूटान की ड्रकर एयरलाइन की फ्लाइट यहां ढाई बजे उतरी। एयरपोर्ट के पीआरओ प्रिंस ने बताया कि सभी स्टूडेंट्स की रवानगी के पहले थर्मल स्कैनिंग की गई। इन छात्रों की सहायता के लिए सीआईएसएफ और आईएएफ और पंजाब पुलिस ने भी पूरा सहयोग किया। यह फ्लाइट इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शाम करीब 4.30 बजे रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed