{"_id":"697a7601c31ce7846f084d1e","slug":"14-year-old-girls-will-receive-the-hpv-vaccine-a-war-on-cervical-cancer-mohali-news-c-16-pkl1049-935003-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: 14 वर्षीय किशोरियों को लगेगा एचपीवी टीका, सर्वाइकल कैंसर पर वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: 14 वर्षीय किशोरियों को लगेगा एचपीवी टीका, सर्वाइकल कैंसर पर वार
विज्ञापन
चंडीगढ़। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चंडीगढ़ में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। जल्द ही शहर में 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी लेकिन 15 वर्ष से कम उम्र की किशोरियों को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) का टीका लगाया जाएगा। यह टीकाकरण भारत सरकार के यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम के तहत किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर है जिसका प्रमुख कारण एचपीवी संक्रमण होता है। समय पर टीकाकरण से इस जानलेवा बीमारी से बचाव संभव है। अभियान के तहत गार्डासिल-4 वैक्सीन दी जाएगी, जो एचपीवी के चार प्रमुख खतरनाक वैरिएंट से सुरक्षा प्रदान करती है। इसके लिए तीन महीने का विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सभी पात्र किशोरियों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान की तैयारियों के तहत स्वास्थ्य विभाग ने होटल माउंटव्यू में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू की है। इसमें मेडिकल ऑफिसर, एलएचवी, एएनएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुमन सिंह ने कहा कि माइक्रो-प्लानिंग, लॉजिस्टिक्स और समन्वय पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि अभियान के दौरान अपनी बेटियों को एचपीवी टीका अवश्य लगवाएं।