फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   14 lakhs cheated in the name of selling land, case filed against two sisters

जमीन बेचने के नाम पर 14 लाख की ठगी, दो बहनों के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 21 Feb 2020 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
14 lakhs cheated in the name of selling land, case filed against two sisters
मोहाली। जमीन बेचने के नाम पर 14 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में बलौंगी थाना पुलिस ने दो बहनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। दोनों आरोपियों की पहचान बलौंगी निवासी रमनदीप कौर और परमिंदर कौर के रूप में हुई है और दोनों रिश्ते में बहनें लगती हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी अभी तक फरार हैं और पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इस संबंधी न्यू सन्नी एनक्लेव खरड़ निवासी गगनदीप सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने जमीन खरीदनी थी और इसी दौरान उनकी मुलाकात उक्त दोनों महिलाओं से हुई। दोनों महिलाओं ने गगनदीप सिंह को बताया कि उनकी बहलोलपुर में जमीन है और वह इसे बेचना चाहती हैं। इसके बाद उन्होंने जमीन दिखाई तो गगनदीप को जमीन पसंद आ गई। इसके बाद गगनदीप सिंह ने दोनों महिलाओं को जमीन के बयाने के रूप में 14 लाख रुपये दे दिए थे। लेकिन बाद में दोनों आरोपी महिलाओं ने न तो उसके पैसे वापस किए और न ही जमीन की रजिस्ट्री ही उनके नाम करवाई। इसके बाद वह काफी समय तक उन्हें आश्वासन देतीं रही कि जल्दी ही रजिस्ट्री करवा देंगी या पैसे वापिस कर देंगीं। लेकिन उन्होंने न तो जमीन की रजिस्ट्री की करवाई और न ही 14 लाख रुपये ही वापिस किए। इसके बाद गगनदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed