फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   138 potholes in two kilometers of road, 38 potholes out of 100 small ones

Mohali News: शापिंग स्ट्रीट में सीवरेज की समस्या, निगम कमिश्नर को साैंपा मांगपत्र

Wed, 23 Oct 2024 04:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
138 potholes in two kilometers of road, 38 potholes out of 100 small ones
मोहाली। शापिंग स्ट्रीट पर फेज-7 में सीवरेज जाम की समस्या को लेकर पार्षद अनुराधा आनंद ने मंगलवार को निगम कमिश्नर को मांग पत्र साैंपा। इसमें उन्होंने कहा है कि पिछले कई महिनों से फेज 7 के निवासी सीवरेज की समस्या से परेशान है। फेज-7 में मुख्य सड़क पर स्थित कोठी नंबर 1 से एचएम मकानों के सामने अंब साहिब लाइट पाॅइंट तक की सीवरेज लाइन ज्यादातर ब्लाॅक रहती है। जब से शहर बसा है तब से ही सीवरेज की पाइप लाइन डाली हुई है। मौजूदा समय में पाइप लाइन के ऊपर बड़ी संख्या में बड़े पेड़ खड़े हैं। जिनकी जड़ें पाइप लाइन को नुकसान पहुंचा रही हैं। इस कारण आए दिन यह समस्या उत्पन्न हो रही है। जिससे सीवरेज जाम हो रहा है और गंदा पानी रोड गली में जा रहा है। इस कारण इलाके में गंदी बदबू फैल रही है और बीमारी फैलने का डर भी सताने लगा है। बार-बार मरम्मत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। इसलिए उनकी मांग है कि इस इलाके में नई पाइप लाइन बिछाई जाए ताकि लोगों को इस समस्या का पक्का हल मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed