फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   कर्मचारियों का रिकार्ड खुर्द-बुर्द करने वाले अधिकारियों पर हो कार्रवाई : रविंदरपाल

कर्मचारियों का रिकार्ड खुर्द-बुर्द करने वाले अधिकारियों पर हो कार्रवाई : रविंदरपाल

Sun, 14 Apr 2019 01:23 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों का रिकार्ड खुर्द-बुर्द करने वाले अधिकारियों पर हो कार्रवाई : रविंदरपाल
जीरकपुर। नगर काउंसिल इंप्लायज यूनियन (एटक) की बैठक शनिवार को प्रीत कालोनी में प्रधान रविंदरपाल सिंह के नेतृत्व में हुई। रविंदरपाल ने बताया कि वर्ष 2000 में 22 कर्मचारियों को नगर काउंसिल अधिकारियों ने यह कहकर कांट्रेक्ट पर रखा कि कुछ वर्षों में उन्हें पक्का कर दिया जाएगा, परंतु आज तक उन्हें पक्का नहीं किया गया। पंजाब सरकार द्वारा 2016 में कांट्रेक्ट पर रखे कर्मचारियों को पक्का करने की पॉलिसी निकाली गई, जिसमें कहा गया कि जिन कर्मचारियों को सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं में कांट्रेक्ट पर काम करते हुए 10 साल से ज्यादा हो गए हैं, उन्हें पक्का किया जाए। सरकार द्वारा जारी हुई इस अधिसूचना के बाद उन्होंने काउंसिल अधिकारियों से संपर्क साधा तो पता चला कि वर्ष 2000 से शुरू हुई कर्मचारियों की सर्विस का रिकार्ड वर्ष 2012 में गुम हो गया है। इसके अलावा कर्मचारियों से हस्ताक्षर करवाकर उन्हें ठेका प्रणाली के तहत काम पर रखकर वेतन दिया जा रहा है। रविंदरपाल ने बताया कि तत्कालीन अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के रिकार्ड को खुर्दबुर्द करने की शिकायत पंजाब के सीएम, डिप्टी डायरेक्टर निकाय विभाग और विजिलेंस विभाग को दी गई थी, परंतु नगर काउंसिल के तत्कालीन अधिकारियों ने गुम हुए रिकार्ड की अब तक एफआईआर नहीं करवाई। कर्मचारियों ने नगर काउंसिल के तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर विनोद कुमार, तरसेम सिंह, प्रदीप कुमार सूद, रोशन लाल, संजीव कुमार आदि उपस्थित थे। अंत में सभी कर्मचारियों ने जलियांवाला बाग में 13 अप्रैल 1919 को अंग्रेज फौजियों की गोलियों से शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed