{"_id":"5c6872dabdec2273a33979f3","slug":"131550349018-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मावन बंब बनने के लिए मांगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मावन बंब बनने के लिए मांगी अनुमति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति से मानव बम बनने के लिए मांगी अनुमति
शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय प्रधान ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में भारतीय जवानों की शहादत का बदला लेने के लिए शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय प्रधान निशांत कुमार शर्मा ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर मानव बम बनकर पाकिस्तान जाने के आज्ञा मांगी है। पार्टी के खरड़ स्थित हेड ऑफिस में पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए निशांत ने कहा कि लंबे समय से पाकिस्तान में आतंकवादी प्रशिक्षण कैंप चल रहे हैं और इसी कारण पाकिस्तान के आतंकवादी भारत में हमले करके हमारे जवानों को शहीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि राष्ट्रपति पाकिस्तान में चल रहे ऐसे आतंकवादी प्रशिक्षण कैंपों में मानव बम बनकर जाने की आज्ञा दे दें तो वह खुद अपने तीस अन्य शिव सैनिकों समेत मानव बम बनकर पाकिस्तान के आतंकवादी प्रशिक्षण कैंपों को नष्ट कर सकते हैं। निशांत ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि देश की शांति के लिए राष्ट्रपति उन्हें इसकी आज्ञा देंगे। निशांत ने कहा कि हर बार पाकिस्तान ने भारत के साथ दोस्ती करके ऐसे हमले किए हैं, इसलिए केंद्र सरकार को पाकिस्तान के साथ हर तरह के रिश्ते हमेशा के लिए तोड़ देने चाहिए। इस अवसर पर रजिंदर सिंह धालीवाल, अमित भार्गव तथा सोनू राणा दफ्तर इंचार्ज उपस्थित थे।