फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   बीमारी से लड़ते बॉक्सर ने हारी हिम्मत

बीमारी से लड़ते बॉक्सर ने हारी हिम्मत

Tue, 12 Dec 2017 01:57 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
बीमारी से लड़ते बॉक्सर ने हारी हिम्मत
अस्पताल में बीमारी से लड़ते बॉक्सर ने नहीं हारी हिम्मत
विज्ञापन

सेक्टर-69 के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं कौर सिंह
कहा-पेंशन पड़ रही है कम, परिवार व दवाओं का खर्च पड़ रहा भारी
दो एकड़ जमीन बच्चों में बांटी, अकेले ही अस्पताल आए इलाज करवाने
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
मुहम्मद अली से लड़ने वाला पद्मश्री व अर्जुन अवार्डी बॉक्सर कौर सिंह इन दिनों दिल की बीमारी से पीड़ित होने के कारण सेक्टर-69 के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। करीब 22 दिनों से वे अस्पताल में हैं। लेकिन इलाज पर अब आर्थिक हालात भारी पड़ रहे हैं। उनका कहना है कि अब तक किसी सरकारी एजेंसी या प्रशासन ने उनकी सुध नहीं ली है। कर्ज लेकर इलाज करवा रहे हैं। उन्हें सरकारें भी भूल चुकी हैं। हालांकि उनके अंदर अब भी जोश कम नहीं हुआ है। कौर सिंह ने बताया कि उनकी तबीयत काफी समय से खराब चल रही है। लेकिन दो साल से हालत ज्यादा खराब है। हर दूसरे महीने उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस से उन्हें पेंशन तो मिलती है, लेकिन दवाओं के खर्च व घर-परिवार के चक्कर में सब खत्म हो जाती है। इसके अलावा जब अस्पताल में भर्ती होते हैं तो खर्च बढ़ जाता है। ऐसे में कर्ज लेना पड़ा था, जो अब तक नहीं उतार पाए हैं। उसका ब्याज भी बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि उनके दो बेटे हैं। वह भी ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं। वहीं, उनकी दो एकड़ जमीन है। जो कि दोनों बेटों को बांट रखी है, दोनों बेटे खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि अब उनका भी परिवार है। ऐसे में उनके भी अपने खर्च बढ़ गए हैं। उन्होंने बताया कि वह इलाज के लिए भी अकेले आए हैं। क्योंकि अगर पारिवारिक मेंबर साथ आते तो यहां पर रहने व खाने पीने के खर्च बढ़ जाते। ऐसे में वह अकेले ही यहां पर आए हैं। उन्होंने बताया कि फोन पर परिवार वालों से बात कर लेते हैं। इसके अलावा रिश्तेदार भी हाल चाल लेने आ जाते हैं। वहीं, वार्ड में भर्ती लोग ही उनके लिए अब दोस्त बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed