फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मनिंदर मंगा की मौत, गांव खिजराबाद में हुआ अंतिम संस्कार

मनिंदर मंगा की मौत, गांव खिजराबाद में हुआ अंतिम संस्कार

Wed, 20 Feb 2019 02:02 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 20 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
मनिंदर मंगा की मौत, गांव खिजराबाद में हुआ अंतिम संस्कार
गायक मनिंदर मंगा की मौत, खिजराबाद में हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन

काफी समय से लिवर में इंफेक्शन के चलते पीजीआई में भर्ती थे
संस्कार में इलाके की नामी हस्तियां और सिंगर हुए शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली। मशहूर पंजाबी गायक और कलाकार मनिंदर मंगा की मंगलवार को मौत हो गई। समीप गांव खिजराबाद के निवासी मनिंदर ने पीजीआई में अंतिम सांस ली। देर शाम को गांव के ही श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
मनिंदर मंगा पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वह पहले लुधियाना के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल थे लेकिन हालत ज्यादा खराब होने के कारण उनको पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। लिवर में इंफेक्शन के कारण कई दिन तक वेंटिलेटर पर रहने के उपरांत आज उन्होंने अंतिम सांस ली। मनिंदर की खबर मिलते ही गांव में शौक की लहर दौड गई। गांव वासी मंगा के घर जमा हो गए। अंतिम संस्कार में गांव वासियों के अतिरिक्त गायक गुरकुपाल सुरापुरी, बलकार सिंधू, जरनैल जैली, ओमेंद्र ओमा, गीतकार भट्टी भडीवाला, नवदीप बबू, जुझार सिंह मावी, हरमिंद्र जोशी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन


ऐसे पहुंचा था गायकी के शिखर पर
गायक मनिंदर मंगा ने अपनी प्राथमिक शिक्षा गांव के ही स्कूल में करने के उपरांत मोहाली के सरकारी कालेज से उच्च शिक्षा प्राप्त की। पढ़ाई के दौरान ही उसके अंदर संगीत का शौक इस कदर तक पहुंचा कि गायकी ने उसको पंजाबियों के दिलों में बसा दिया। लगभग डेढ़ दर्जन कैसेट अपने प्रशंसकों को देने वाले मनिंदर मंगा द्वारा पेश किए गीत लोगों के दिलो में गूंजे। मनिंदर द्वारा प्रवीण भारटा और मिस पूजा के साथ गाए कई गीत प्रसिद्ध हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैपशन : पंजाबी गायक मनिंदर मंगा का फाइल फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed