{"_id":"5c69bd6bbdec224b575057b7","slug":"121550433643-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलजीत सिंह कुंभड़ा पंचतत्व में विलीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलजीत सिंह कुंभड़ा पंचतत्व में विलीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जत्थेदार बलजीत सिंह कुंभड़ा पंचतत्व में विलीन
शहर के श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
अकाली दल के कई सीनियर नेता व पूर्व मंत्री समेत शहर के लोग रहे मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शिरोमणि अकाली दल के सिटी प्रधान व किसान नेता जत्थेदार बलजीत सिंह कुंभड़ा रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। दोपहर को मोहाली के श्मशान घाट में कुंभड़ा का अंतिम संस्कार किया गया। इनके पुत्र हरमनजोत ने मुखाग्नि दी। इससे पहले कुंभड़ा का शव अंतिम दर्शनों के लिए उनके सेक्टर-69 स्थित आवास पर रखा गया था जहां लोग सुबह से ही उनके अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, पूर्व मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा, किरबीर सिंह कंग, सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, मेयर कुलवंत सिंह, विधायक एनके शर्मा, बब्बी बादल, नगर निगम के सभी पार्षद, शहर की कई मंदिर और गुरुद्वारा कमेटियों के प्रधान, रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों के सदस्यों के अलावा हरमनप्रीत सिंह प्रिंस, परविंदर सिंह सोहाना, सतिंदर गिल, कुलदीप कौर कंग समेत बड़ी संख्या में गांवों के सरपंच, पंच, किसान और सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता मौजूद रहे।
बॉक्स
ऐसे गई थी कुंभड़ा की जान
अकाली नेता बलजीत सिंह कुंभड़ा व उनकी पत्नी 14 फरवरी को उस समय सड़क हादसे का शिकार हो गए थे जब वह किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार का टायर फट गया था। साथ ही कार बेकाबू होकर सड़क के किनारे जा गिरी थी। इस दौरान कुंभड़ा की मौके पर मौत हो गई थी जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उनका ड्राइवर तरसेम सिंह भी घायल हो गया था। वहीं, हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई थी।