फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   12 animals died due to lampi in the district

जिले में लंपी से 12 पशुओं की हुई मौत

Sat, 13 Aug 2022 01:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
12 animals died due to lampi in the district
मोहाली। जिले में शुक्रवार को लंपी बीमारी से 12 पशुओं की मौत हो गई जबकि 161 पशुओं ने बीमारी को मात दी है। पशुओं की मौत ने पशु पालन विभाग की नींद उड़ाकर रखी हुई है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी पशु में बीमारी के लक्षण दिखते हैं तो उसे अन्य पशुओं से अलग कर दें। ऐसा करने से ही बीमारी को मात दी जा सकती है।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के मुताबिक इस समय जिले में 825 पशु बीमारी से संक्रमित हैं। बीमारी अधिक फैलने का मुख्य कारण मक्खी-मच्छर है। यह रोग पशुओं में बुखार और त्वचा पर गांठ पैदा कर देती है। विभाग द्वारा लोगों को हिदायत दी जा रही है कि मृत पशु को दफनाने के लिए गहरा गड्ढा खोदे। इसके साथ ही मृत पशु को आबादी और जल स्रोत से कम से कम 250 मीटर की दूरी पर रखें। स्वस्थ गायों और बकरी को टीकाकरण करवाना चाहिए। पशु में रोग के लक्षण पाए जाने पर रोगी पशु को आइसोलेट कर दे। पशुओं की देखभाल करने वाले श्रमिकों को अपनी स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। दूध को अच्छी तरह उबाल कर पीना चाहिए।
विज्ञापन

मदद के लिए इन नंबरों पर करे कॉल
अगर किसी भी पशु में लंपी बीमारी के लक्षण दिखते हैं तो तुरंत नजदीक के डॉक्टर को फोन करना चाहिए। खरड़ के पशुपालक डॉ. नितिन गौतम से 98720-20045, तहसील मोहाली के पशुपालक डॉ. अब्दुल माजिद से 98152-54200 व तहसील डेराबस्सी के पशुपालक डॉ. अभिषेक अरोड़ा से 8437932244 व जिला स्तर पर डॉ. हरप्रीत सिंह से 98156-62299 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed