{"_id":"5c896392bdec22145e480da0","slug":"111552507794-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल स्टेडियम फुटबाल् टूर्नामेंट पंद्रह मार्च से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल स्टेडियम फुटबाल् टूर्नामेंट पंद्रह मार्च से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल ओपन फुटबाल टूर्नामेंट कल से
कुराली। सिंघपुरा रोड के खेल स्टेडियम में ठेकेदार अमरजीत सिंह मेमोरियल फुटबाल क्लब द्वारा करवाए जा रहे पहले आल ओपन फुटबाल टूर्नामेंट का कार्ड जारी करने के लिए समागम करवाया गया। अकाली दल के हलका इंचार्ज रणजीत सिंह गिल ने कार्ड जारी करते हुए क्लब के यत्नों की प्रशंसा की। प्रबंधकों ने बताया कि 15 से 17 मार्च तक होने वाले इस टूर्नामेंट में 8 फुटबाल टीमें हिस्सा लेंगी। इसके अतिरिक्त 40 से अधिक आयु वाली टीमों के मैच भी करवाए जाएंगे। विजेता टीमों को ट्रॉफियों के अतिरिक्त 51 हजार और उपविजेता टीमों को 31 हजार के नकद इनाम दिए जाएंगे। इस मौके पर क्लब के प्रधान गुरशरण सिंह के अतिरिक्त काउंसिल के वाइस प्रधान दविंद्र सिंह ठाकुर, जरनैल सिंह, जसमीत सिंह, सर्बजीत सिंह चैडीया, गुरदीप सिंह और खुशवीर सिंह उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन : फुटबाल टूर्नामेंट का कार्ड जारी करते रणजीत सिंह गिल।