फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   110 people were checked for health in the camp and people were made aware

Mohali News: कैंप में 110 का स्वास्थ्य जांचा, लोगों को किया जागरूक

Mon, 21 Jul 2025 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
110 people were checked for health in the camp and people were made aware
मोहाली। फेज-11 स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप लायंस क्लब मोहाली सुप्रीम, लायंस क्लब मोहाली रोअर्स और लियो क्लब मोहाली सुप्रीम ने इंटरनेशनल लायंस कन्वेशन-डे 2025 पर लगाया। कैंप में आईवी अस्पताल मोहाली के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ हड्डियों और शुगर की जांच की। कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। इसमें कुल 110 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस सेवा शिविर की अगुवाई एमजेएफ लायन रजिंदर सिंह कहलो (जोन चेयरपर्सन, रीजन-14) और लायन जगजीत कौर कहलो ने की। इस मौके पर लायन सनत भारद्वाज (रीजन चेयरपर्सन 321एफ), लायन जतिंदर पाल सिंह सेहदेव (डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी 321एफ), लायन भूपिंदर बब्बर, लायन परमिंदर शर्मा, लायन मलकीत सिंह, लायन सिमरजीत कौर, लियो पुलकित सहित अन्य क्लब सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed