फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   काउंसिलिंग से परिवारों को टूटने से बचाने में जुटी

काउंसिलिंग से परिवारों को टूटने से बचाने में जुटी

Thu, 22 Nov 2018 11:59 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
काउंसिलिंग से परिवारों को टूटने से बचाने में जुटी
वुमन थाने में अब तक पहुंचे 859 केसों में से 816 का निपटारा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। घरेलू झगड़ों को निपटाने के लिए राज्य सरकार द्वारा खोले गए वुमन पुलिस स्टेशन फायदेमंद साबित हो रहे हैं। इस थाने के माध्यम से जहां परिवारों को टूटने से बचाया जा रहा है, वहीं परिवारों को करीब भी लाया जा है। हालांकि अब तक वुमन पुलिस स्टेशन में 859 केस पहुंचे, जिनमें से 816 केसों का निपटारा किया जा चुका है। वुमन पुलिस स्टेशन की मुख्य अफसर इंस्पेक्टर जैसमीन कौर ने बताया कि उक्त मामलों को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाया जाता है। उनकी कोशिश यही रहती है कि उक्त परिवारों को एक नई दिशा दी जा सके।
वुमन थाने से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक 126 तलाक के फैसले करवाए गए। जबकि 210 केस इकट्ठे रहने के सुलझाए गए हैं। इसी तरह 460 शिकायतों में से बीस पर केस दर्ज किए गए। वुमन थाने में महिलाओं से जुड़े अलग अलग पारिवारिक झगड़ों को पारदर्शिता के साथ पहल के आधार पर निपटाया जाएगा। दोनों पक्षों को बुलाकर वुमन सेल के माध्यम से काउंसिलिंग की जाती है।
विज्ञापन


यहां कर पाएंगे शिकायत
सेक्टर-76 स्थित जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स की तीसरी मंजिल पर वुमन थाना स्थित है। वहीं, इसमें जिले में स्थित सब डिवीजन मोहाली, खरड़ और डेराबस्सी में महिलाओं संबंधी घरेलू झगड़ों के फैसले दोनों पक्षों की सहमति से हल किए जाते हैं। यहां पर कोई भी आकर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed