{"_id":"5aaad9cb4f1c1b01768b580b","slug":"101521146315-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग कोर्स मोहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग कोर्स मोहाली
Updated Fri, 16 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब दिव्यांग फ्री में कर पाएंगे विभिन्न कोर्स
नेशनल करियर सर्विस सेंटर लुधियाना में करवाए जाएंगे
दो अप्रैल से शुरू होंगे कोर्स, छह महीने के होंगे पाठ्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
दिव्यांगों के लिए नेशनल करियर सर्विस सेंटर लुधियाना में स्थापित किया गया है। केंद्र के सहायक डायरेक्टर पंकज जैन ने बताया कि केंद्र में दो अप्रैल से छह महीनों का मुफ्त प्रशिक्षण कोर्स शुरू किया जा रहा है। इस कोर्स में कंप्यूटर, शार्टहैंड, टाइपिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह कोर्स करने के लिए विद्यार्थी का दसवीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा टरनर, फिटर, वेल्डिंग, ड्रेस मेकिंग के लिए कटाई-सिलाई और पावर टिनिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी। इन कोर्सों की ट्रेनिंग के लिए 5वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा रेडियो, टीवी व कंप्यूटर हार्ड वेयर की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए आठवीं पास होना जरूरी है।
जैन ने बताया कि इन कोर्सों की ट्रेनिंग लेने के लिए आवेदन फार्म 23 मार्च तक जमा कराए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 26 मार्च को काउंसलिंग होगी व 28 मार्च को दाखिला पत्र जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि तीन व चार अप्रैल को ट्रेनिंग लेने वाले और उनके पैरेंट्स से मीटिंग की जाएगी। छह अप्रैल को इच्छुक विद्यार्थी को होस्टल में कमरे अलॉट किए जाएंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए सेंटर के टोल फ्री नंबर 0161-2490883 व0161-2970120 पर संपर्क किया सकता है।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की उम्र कम से कम पंद्रह साल होनी चाहिए। साथ ही वह भारत का नागरिक होना चाहिए। उसे समर्थ अधिकारी द्वारा जारी किया गया चालीस फीसदी विकलांगता सर्टिफिकेट होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग लेने के इच्छुक दिव्यांग सेंटर से मुफ्त में आवेदन फार्म ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी को अपने साथ आधार कार्ड, अपंगता का सर्टिफिकेट, बैंक की पास बुक, जाति प्रमाण पत्र व शिक्षण योग्यता प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी के अलावा पासपोर्ट साइज की फोटो लेकर आना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि दिव्यांगों के लिए एक बढ़िया कदम है।