फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   गंदे पानी की सप्लाई से लोग परेशान

गंदे पानी की सप्लाई से लोग परेशान

Mon, 11 Dec 2017 01:22 AM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
गंदे पानी की सप्लाई से लोग परेशान
गंदे पानी की सप्लाई से लोग परेशान
विज्ञापन

फेज-2 समेत कई इलाके में हो रही गंदे पानी की आपूर्ति
रविवार सुबह फेज-2 में आई सबसे ज्यादा परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
शहर के प्राइम सेक्टरों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। इतना ही नहीं पानी से बदबू भी आ रही है। इससे इलाके के लोगों में दहशत है। लोगों को कहना है कि इससे बीमारी फैल सकती है। मजबूरी में लोग बाजार से पानी खरीद कर पी रहे हैं।
ताजा मामला फेज-2 के एचएम और एचएल मकानों का है। जहां पर रविवार सुबह काफी देर तक बदबूदार गंदे पानी की सप्लाई होती रही। पानी में मिट्टी आ रही थी। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि यह क्या हो रहा है। सुबह सात बजे से साढ़े सात बजे तक यह स्थिति रही। फेज-2 निवासी अभिषेक शर्मा ने बताया कि आए दिन इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद विभाग की ओर से इसकी सुध नहीं ली जा रही है। गंदे पानी से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


लोगों के फिल्टर दे रहे जवाब
फेज-2 निवासी नीलम ने बताया कि उन्होंने अपने घर पर नया आरओ सिस्टम लगवाया था। लेकिन पानी इतना गंदा आ रहा है कि नया आरओ सिस्टम भी जवाब दे गया। अब उन्हें दोबारा नया आरओ सिस्टम खरीदना पड़ा है। इससे आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहरी और ट्यूबवेल से होती है पानी की सप्लाई
जिस इलाके में गंदे पानी की समस्या आ रही है। वह नगर निगम के अधीन आता है। यहां पर नहरी और ट्यूबवेल दोनों से पानी की सप्लाई की जाती है। इसके बावजूद भी स्थिति ऐसी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed