फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   100 cases of liquor seized, police arrested the driver along with the pickup truck

Mohali News: शराब की 100 पेटियां जब्त, पुलिस ने पिकअप गाड़ी सहित चालक पकड़ा

Mon, 01 Jun 2026 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
100 cases of liquor seized, police arrested the driver along with the pickup truck
जीरकपुर। शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जीरकपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 100 पेटी शराब से भरी एक पिकअप गाड़ी को पकड़ा है। मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद शराब केवल चंडीगढ़ में बिक्री के लिए अनुमत थी।
विज्ञापन

इसे अवैध रूप से हरियाणा और दिल्ली में सप्लाई करने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, थाना जीरकपुर की टीम देर रात क्षेत्र में गश्त और नाकाबंदी कर रही थी। एसआई जीवन सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मी मैकडी चौक के पास तैनात थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली नंबर की एक महिंद्रा पिकअप में अवैध शराब ले जाई जा रही है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कड़ी की और संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से 100 पेटी शराब बरामद हुई। इनमें 80 पेटियां देसी शराब की और 20 पेटियां अन्य ब्रांड की थीं। पुलिस की पूछताछ में आरोपी की पहचान पंकज के रूप में हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed