फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   10 lakhs cheated in the name of selling boring machines

बोरिंग मशीन बेचने के नाम पर लगाई 10 लाख की चपत

Fri, 19 Jun 2020 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
10 lakhs cheated in the name of selling boring machines
जीरकपुर। मोहाली के व्यक्ति को 3 लोगों ने बोरिंग मशीन बेचने के नाम पर 10 लाख रुपये का चपत लगा दी। पुलिस ने मोहाली के नरिंदर कुमार कौशल पुत्र अमरनाथ शर्मा की शिकायत पर 3 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व गबन का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत में नरिंदर कुमार निवासी मकान नंबर 457 फेस 3ए मोहाली ने बताया कि उनका बोरिंग का काम है। उन्हें बोरिंग मशीन की आवश्यकता थी जिसके लिए उन्होंने परमजीत सिंह, संदीप सिंह व अमृतजोत सिंह उर्फ अमित निवासी अंबाला से संपर्क किया। उक्त तीनों ने उनको जीरकपुर बुला लिया और मशीन का सौदा तय कर दिया। तीनों आरोपियों ने मशीन का सौदा 22 लाख में तय किया और 10 लाख लेकर उन्हें मशीन दे दी। उक्त तीनों व्यक्ति कुछ दिनों बाद उनसे मशीन ले आए और अब न तो मशीन दी और न पैसे वापस नहीं कर रहे हैं। एसएसपी के आदेशों पर पुलिस ने परमजीत सिंह, संदीप सिंह व अमृतजोत सिंह उर्फ अमित निवासी अंबाला पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed