{"_id":"683dac7c9ef8c959ce04a6c2","slug":"mla-vikramjit-singh-chaudhary-returns-to-congress-punjab-congress-news-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कांग्रेस विधायक की घर वापसी: पार्टी ने रद्द किया निलंबन, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कांग्रेस विधायक की घर वापसी: पार्टी ने रद्द किया निलंबन, जानें पूरा मामला
Mon, 02 Jun 2025 07:22 PM IST
शाहिल शर्मा
PTI, चंडीगढ़
PTI, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 02 Jun 2025 07:22 PM IST
सार
पंजाब में कांग्रेस पार्टी में बड़ी हलचल हुई है। पार्टी ने अपने एक विधायक का निलंबन रद्द कर दिया है। साल 2024 में कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निलंबित किया था। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाकर निलंबन किया गया था।
विज्ञापन
विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी की कांग्रेस में वापसी
- फोटो : @Amarinder Singh Raja Warring
विस्तार
फिल्लौर से विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी ने सोमवार को पंजाब कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वॉरिंग की मौजूदगी में लुधियाना में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी में वापसी की। यह वापसी उनके निलंबन को रद्द करने के बाद हुई।
विज्ञापन
बीते साल हुआ था निलंबन
विक्रमजीत, पूर्व सांसद स्वर्गीय संतोख सिंह चौधरी के बेटे हैं। उन्हें पिछले साल अप्रैल में कथित तौर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निलंबित किया गया था। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वॉरिंग ने एक्स पर लिखा, "हमें खुशी है कि हमारे सहयोगी और फिल्लौर विधायक विक्रमजीत सिंह हमारे साथ वापस आ गए हैं। वह तीसरी पीढ़ी के समर्पित कांग्रेसी हैं। उनकी वापसी निश्चित रूप से पार्टी को मजबूत करेगी। हम एकजुट होकर और भी मजबूत होंगे।"
विज्ञापन
We in the @INCPunjab are glad that our colleague and the Phillaur MLA @VikramjitMLA is back with us. He is a dyed in wool THIRD GENERATION Congressman.
विज्ञापन विज्ञापन
His homecoming will definitely strengthen the party.
United we stand, stronger and stronger.
Jai Hind 🇮🇳 pic.twitter.com/FF1GrGQNvA— Amarinder Singh Raja Warring (@RajaBrar_INC) June 2, 2025
ये थी पार्टी से निलंबन की वजह
विक्रमजीत की पार्टी में वापसी लुधियाना के दाखा में आयोजित संविधान बचाओ रैली के दौरान हुई। इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री और गुरदासपुर सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और अन्य नेता मौजूद रहे। बता दें कि विक्रमजीत को 2024 लोकसभा चुनाव से पहले जालंधर से पार्टी के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ बयानबाजी के कारण निलंबित किया गया था। उन्होंने चन्नी की उम्मीदवारी का विरोध किया था। उस दौरान उनकी मां कर्मजीत कौर चौधरी ने भाजपा ज्वाइन की थी।
ये भी पढ़ें: Punjab Cabinet: लैंड पूलिंग पाॅलिसी को कैबिनेट की मंजूरी, प्रथम चरण में 27 शहरों में की जाएगी लागू