फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   married, woman, suicide

विवाहिता नहर में कूदी, मौत

Sun, 15 Jun 2014 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Sun, 15 Jun 2014 09:37 PM IST
विज्ञापन
married, woman, suicide
ससुराल परिवार से तंग आकर महिला ने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव मिलने पर पुलिस ने ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



थाना सिटी साउथ के इंस्पेक्टर जतिंदरजीत सिंह ने बताया कि मुक्तसर के बलदेव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी बहन गुरप्रीत कौर (40) उर्फ चरणजीत कौर की शादी करीब 16 साल पहले रशपाल सिंह निवासी अकालसर रोड के साथ हुई थीं। उसके दो बच्चे थे। शादी से कुछ समय बाद से ही गुरप्रीत का पति रशपाल सिंह, देवर कुलवंत सिंह, सास बलविंदर कौर उससे मारपीट करते थे। उसके चरित्र पर भी शक करते थे।
विज्ञापन



बहन को उनके पिता की जायदाद में हिस्सा लाने के लिए मजबूर करते थे। तंग आकर उसकी बहन गुरप्रीत कौर ने नहर में छलांग मारकर आत्महत्या कर ली। उसका शव 13 जून को थाना बहाव वाला (फाजिल्का) पुलिस को नहर में से बरामद हुआ था। इंस्पेक्टर जतिंदरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से मामले की प्रारंभिक जांच के बाद बलदेव सिंह की शिकायत पर पति रशपाल सिंह, उसके भाई कुलवंत सिंह और सास बलविंदर कौर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed