फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Markets decorated for Ganesh Utsav in Barnala people are liking Bappa made of clay

गणेश चतुर्थी: गणेश उत्सव को लेकर सजे बाजार, लोगों को भा रहे मिट्टी के बने बप्पा, जमकर हो रही खरीदारी

Thu, 05 Sep 2024 05:00 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 05 Sep 2024 05:00 PM IST
सार

शनिवार को गणेश चतुर्थी है। इसके लिए बाजार सज गए हैं। दुकानों में मिट्टी से बने गणपति मिल रहे हैं। लोग भी खरीदारी को खासे उत्साहित हैं। 

विज्ञापन
Markets decorated for Ganesh Utsav in Barnala people are liking Bappa made of clay
गणपति की मूर्ति की खरीदारी करते लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

देश भर में मनाए जाने वाले गणेश उत्सव को लेकर लोगों में काफी उत्साह पाया जा रहा है। पंजाब के बरनाला के बाजारों में भी गणेश चतुर्थी को लेकर दुकानें सज चुकी हैं। इसमें सुंदर-सुंदर गणेश जी की मूर्तियां दुकानों में नजर आ रही हैं, बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है लोग मूर्तियां खरीदने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


गणेश जी की मूर्तियां बुक करवाने पहुंचे परिवारों ने खुशी जाहिर करते कहा कि उन्हें बड़ी बेसब्री से इंतजार था कि 7 सितंबर गणेश चतुर्थी को लोग गणपति जी की मूर्तियों की स्थापना ढोल बजाकर अपने घरों में करेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मूर्ति खरीदने पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा कि बड़ी श्रद्धा के साथ वह गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाते हैं। उन्होंने लोगों से इको फ्रेंडली मिट्टी के बने गणेश जी की मूर्ति ही घर में स्थापित करने को कहा और मूर्ति विसर्जन अपने घर पर ही करने को कहा। साथ ही कहा कि बाद में मूर्ति विसर्जन वाले पानी को अपने घर के पेड़-पौधों में डालना चाहिए। इससे घर भी शुद्ध होता है और गणेश जी की मूर्ति का अनादर भी नहीं होता।



वहीं, मूर्ति विक्रेता दुकानदारों ने खुशी जाहिर करते कहा कि लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और उनकी मूर्तियों हाथों-हाथ बिक रही हैं। उनके पास एडवांस बुकिंग हो रही है। मूर्ति विक्रेताओं की तरफ से भी 10 इंच से लेकर 10 फीट तक की मूर्तियां तैयार करवाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed