फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Many leaders of Punjab reached Salabatpura Dera of Gurmeet Ram Rahim

सियासत: सलावतपुरा में राम रहीम के भक्तों की शरण में नेता, भाजपा के पूर्व मंत्री बोले- डेरामुखी को जल्द इंसाफ मिलेगा

Mon, 10 Jan 2022 01:13 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा/बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा/बरनाला (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 10 Jan 2022 01:13 AM IST
सार

डेरा सिरसा मुखी गुरमीत राम रहीम के सलावतपुरा डेरा में कैबिनट मंत्री विजय इंदर सिंगला, पूर्व कैबिनट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत, भाजपा के राष्ट्रीय नेता सुरजीत ज्याणी व हरजीत ग्रेवाल ने हाजिरी लगवाई।

विज्ञापन
Many leaders of Punjab reached Salabatpura Dera of Gurmeet Ram Rahim
सिरसा मुखी गुरमीत राम रहीम के सलावतपुरा डेरा में रविवार को श्रद्धालु एकत्रित हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में बरनाला व रामपुरा की हद पर स्थित डेरा सिरसा मुखी गुरमीत राम रहीम के सलावतपुरा डेरा में रविवार को लाखों श्रद्धालु एकत्रित हुए। डेरा सिरसा मुखी के इन भक्तों की शरण में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री विजयइंदर सिंगला, पूर्व कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत, भाजपा के राष्ट्रीय नेता हरजीत ग्रेवाल, भाजपा के पूर्व मंत्री सुरजीत ज्याणी डेरा सलावतपुरा पहुंचे। इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल के बडे़ नेता भी देखने को मिले।

विज्ञापन


बेशक डेरा मुखी राम रहीम गुरमीत सिंह जेल में हैं, लेकिन डेरामुखी का भारी वोट बैंक होने के मद्देनजर सियासतदानों ने डेरा सलावतपुरा जाकर अपनी हाजिरी लगवाई और डेरामुखी के भक्तों से मिले, ताकि 2022 में उनको डेरा प्रेमियों का वोट बैंक हासिल हो सके। भाजपा के पूर्व मंत्री सुरजीत ज्याणी ने सीधे तौर पर डेरा मुखी के पक्ष में कहा कि डेरामुखी राम रहीम को जल्द इंसाफ मिलेगा। धीरे-धीरे सच्चाई सामने आएगी, कुछ लोग गुमराह कर रहे हैं। 
विज्ञापन


संपर्क करने पर भाजपा के राष्ट्रीय नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि डेरा सलावतपुरा में लगभग 15 लाख श्रद्धालु पहुंचे। इतनी भीड़ उन्होंने पहली बार देखी है। एक जवाब में भाजपा नेता ग्रेवाल ने कहा कि वह धार्मिक समागम में शामिल होने गए थे, इसके अलावा डेरे के श्रद्धालु बहुत सारे सामाजिक कार्य करते हैं, गरीबों को घर बनाकर देते हैं, गरीबों के लिए रक्तदान कैंप लगाते हैं, हेल्थ चेकअप कैंप लगाते हैं। देहांत के बाद शरीर दान करते हैं, ताकि उनके अंग किसी जरूरतमंद के काम आ सके और किसी को नई जिंदगी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

डेरा प्रेमियों को भाजपा से आस

बेशक डेरा सिरसा मुखी का वोट बैंक बटोरने के लिए हर सियासी पार्टी यत्न कर रही है, लेकिन बहुत सारे डेरा सिरसा प्रेमियों ने अपना नाम न छापने की शर्त पर कहा कि वह इस बार भाजपा को वोट डालेंगे। डेरा प्रेमियों को यह आस है कि अगर भाजपा की मदद की जाए तो उनके गुरु राम रहीम जेल से बाहर आ सकते हैं। इसलिए डेरा सिरसा प्रेमी इस बार भाजपा को वोट देने का मन बनाए बैठे हैं। 


बता दें कि भाजपा की इस बार डेरों के वोट बैंक पर नजर है। गत दिनों केंद्र के कैबिनेट मंत्री जोगिंदर सिंह शेखावत एवं केंद्री मंत्री सोमनाथ बरनाला के डेरा संत भूरी वालों के धाम झलूर पहुंचे थे और उनके साथ भाजपा के प्रधान अश्वनी शर्मा भी थे। संत भूरी वालों के पंजाब में लाखों भगत हैं, इसलिए भाजपा नेता बरनाला के झलूर धाम में भूरी वाले संतों की चौकी भरने आए थे, ताकि संत भूरी वालों के भक्तों का वोट बैंक भी भाजपा के लिए बटोरा जा सके।

राम रहीम सिंह ने जेल से भेजी सातवीं चिट्ठी, लिखा मास्क लगाएं व वैक्सीनेशन जरूर करवाएं

पंजाब के पावन भंडारे की नामचर्चा पर राम रहीम सिंह ने जेल से सातवीं चिट्ठी भेजी है। जिसमें उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को नववर्ष की बधाई दी है। साथ ही श्रद्धालुओं को कोरोना से बचाव के लिए मास्क और टीकाकरण करवाने के लिए भी प्रेरित किया है।



उन्होंने चिट्ठी में साध-संगत से आह्वान किया कि वे संकल्प करें कि वे कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगवाएंगे व दूसरों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके अलावा प्रण करें कि मास्क लगाएंगे, लगवाएंगे व जरूरतमंदों को फ्री में मास्क देंगे। इसके अलावा 2 गज की दूरी का पालन करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed