{"_id":"6896c626aa2d9ed4b703b327","slug":"mann-government-big-step-anti-drone-system-launched-in-tarntaran-drug-weapon-smuggling-in-punjab-will-curbed-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश का पहला राज्य बना पंजाब: सीएम मान ने लॉन्च किया एंटी-ड्रोन सिस्टम, ड्रग्स-हथियार तस्करी पर लगेगी लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश का पहला राज्य बना पंजाब: सीएम मान ने लॉन्च किया एंटी-ड्रोन सिस्टम, ड्रग्स-हथियार तस्करी पर लगेगी लगाम
Sat, 09 Aug 2025 03:03 PM IST
नवीन दलाल
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 09 Aug 2025 03:03 PM IST
सार
पंजाब पुलिस ने हाल के वर्षों में ड्रोन के जरिए होने वाली तस्करी पर कड़ा प्रहार किया है। इस कड़ी में पुलिस ने 22 हजार से अधिक तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
एंटी ड्रोन सिस्टम को लॉन्च करते सीएम मान और केजरीवाल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब में ड्रग्स और हथियारों की तस्करी पर नकेल कसने के लिए भगवंत मान सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। पंजाब पुलिस को अब अत्याधुनिक एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस किया गया है। रक्षाबंधन के दिन इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तरनतारन में किया।
विज्ञापन
पंजाब देश का पहला राज्य बना है जहां उसका अपना एंटी ड्रोन सिस्टम होगा। एंटी ड्रोन सिस्टम से सीमाओं के रास्ते आने वाली नशे और हथियारों की तस्करी पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने 51.41 करोड़ रुपये की लागत से 9 अत्याधुनिक एंटी-ड्रोन सिस्टम खरीदे हैं, जो सीमा पर ड्रोन के जरिए होने वाली तस्करी को रोकने में गेम-चेंजर साबित होंगे। ये सिस्टम न केवल ड्रोन और उसके कंट्रोल स्टेशन की सटीक लोकेशन का पता लगाने में सक्षम हैं, बल्कि रीयल-टाइम मैप पर अलर्ट और खतरे की स्वचालित चेतावनी देने की क्षमता भी रखते हैं।
विज्ञापन
इस तकनीक को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए सीमावर्ती जिलों के 50 पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, जिसमें सिस्टम के संचालन और फील्ड में इसके उपयोग की बारीकियां शामिल हैं। यह पहल पंजाब को तस्करी के खिलाफ एक मजबूत सुरक्षा कवच प्रदान करेगी।
सीमा पर तस्करी को झटका, पंजाब बन रहा सुरक्षा का मॉडल
पंजाब पुलिस ने हाल के वर्षों में ड्रोन के जरिए होने वाली तस्करी पर कड़ा प्रहार किया है। 2022 से 15 जुलाई 2025 तक 591 ड्रोन जब्त किए गए, जिनमें 932 किलो हेरोइन, 263 पिस्तौल, 14 AK-47 राइफल, 66 हैंड ग्रेनेड और 15 किलो RDX बरामद हुआ। इसके अलावा, 22,000 से अधिक तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे से बचाने और सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए हमारी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही। यह एंटी-ड्रोन सिस्टम न केवल तस्करी रोकने में कारगर होगा, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ भी हमारी लड़ाई को मजबूती देगा।
596 गांवों में निगरानी नेटवर्क, BSF के साथ तालमेल
पंजाब सरकार ने 596 सीमावर्ती गांवों में स्थानीय लोगों, रिटायर्ड सैनिकों और पुलिसकर्मियों को जोड़कर एक सशक्त निगरानी नेटवर्क तैयार किया है। डिजिटल मैपिंग, बीट बुक रिकॉर्ड, और व्हाट्सएप के जरिए त्वरित सूचना प्रणाली ने इस तंत्र को और मजबूत किया है। बीएसएफ के साथ मिलकर पंजाब पुलिस टेक्नोलॉजी, फोरेंसिक जांच, और संचार विश्लेषण के जरिए हर ड्रोन पर नजर रख रही है।