{"_id":"24543adc-bc6b-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"man-murdered-his-wife-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल वालों ने पैसे वापस मांगे तो पत्नी को नहर में फेंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल वालों ने पैसे वापस मांगे तो पत्नी को नहर में फेंका
मंडी गोबिन्दगढ़ (फतेहगढ़ साहिब)/ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2013 01:21 PM IST
विज्ञापन
एक शख्स अपने साले की रिंग सेरेमनी में ससुराल गया था लेकिन जब ससुराल वालों ने उससे उधार के दिए पैसे वापस मांगे तो वह तैस में आ गया। वहां से लौटते वक्त उसने पत्नी को नहर में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वह पत्नी के शव को नहर से निकालकर उसे सिविल अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। सोमवार को शव की शिनाख्त हो जाने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। मामला पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले का है।
विज्ञापन
एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार को गांव अंबे माजरा निवासी सुखविंदर सिंह अपनी पत्नी परमजीत कौर के साथ अपने साले कुलविंदर सिंह की रिंग सेरेमनी के लिए सरहिंद के एक रेस्टोरेंट में आया था।
विज्ञापन
सुखविंदर ने ससुराल वालों से 35 लाख रुपये उधार लिए थे। जिसमें से 17 हजार रुपये उसने वापस कर दिए लेकिन बाकी पैसे वह नहीं दे रहा था।
समारोह के खत्म होने पर जब उसके ससुर दलीप सिंह और साले कुलविंदर सिंह ने उसे पैसे वापस देने को कहा तो वह तैश में आ गया। इसके बाद वह पत्नी को गालियां बकता हुआ बाइक पर अपने साथ लेकर चला गया।
परमजीत को लेकर वह भाखड़ा मेन लाइन पर बने सौंढा हैड पर पहुंचा और उसे नहर में फेंक दिया।
उसके बाद उसने खुद तैरकर पत्नी परमजीत की लाश नहर से निकाली और उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा। परमजीत की लाश को सिविल अस्पताल में छोड़ने के बाद वह वहां से फरार हो गया।
एसएसपी ने बताया कि सुखविंदर पर नशा तस्करी, मारपीट और कत्ल आदि के कई मामले पहले से दर्ज हैं।