{"_id":"649408f203038a13620e1c28","slug":"man-died-in-accident-in-kapurthala-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala: सड़क किनारे खड़े युवक को तेजरफ्तार टिप्पर ने रौंदा, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kapurthala: सड़क किनारे खड़े युवक को तेजरफ्तार टिप्पर ने रौंदा, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
Thu, 22 Jun 2023 02:12 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, नडाला/कपूरथला (पंजाब)

Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 22 Jun 2023 02:12 PM IST
सार
मृतक के चाचा लखविंदर सिंह निवासी गांव टांडी दाखली ने बताया कि उनका भतीजा रणजीत सिंह गांव कूका तलवंडी स्थित अपने ससुराल गया हुआ था। उसका ससुराल घर सड़क पर ही है। सुबह आठ बजे रणजीत सिंह बाइक लेकर वापस अपने घर गांव टांडी दाखली आने के लिए खड़ा था।
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाइक लेकर सड़क किनारे खड़े युवक को एक तेज रफ्तार टिप्पर ने रौंद डाला। इस हादसे में जख्मी युवक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। टिप्पर चालक वाहन को भगाकर ले गया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय रणजीत सिंह निवासी गांव टांडी दाखली के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: Khanna: हाइड्रोजन सिलिंडरों से भरे ट्रक में लगी आग, धमाकों से दहला खन्ना, टायर फटने से हुआ हादसा
मृतक के चाचा लखविंदर सिंह निवासी गांव टांडी दाखली ने बताया कि उनका भतीजा रणजीत सिंह गांव कूका तलवंडी स्थित अपने ससुराल गया हुआ था। उसका ससुराल घर सड़क पर ही है। सुबह आठ बजे रणजीत सिंह बाइक लेकर वापस अपने घर गांव टांडी दाखली आने के लिए खड़ा था कि अचानक बेगोवाल की तरफ से एक तेज रफ्तार टिप्पर आया और उसने रणजीत सिंह को टक्कर मार दी और उसे रौंदता हुआ टिप्पर भगाकर ले गया।
विज्ञापन
इस हादसे में रणजीत सिंह की दोनों टांगें टूट गई। उसे तुरंत इलाज के लिए सुभानपुर के अस्पताल में ले जाया गया। जहां से डाक्टरों ने उसे जालंधर रेफर कर दिया। जालंधर ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। टक्कर मारकर भागे टिप्पर का गांव घग्ग के समीप प्रेशर लीक हो गया। जिसके बाद टिप्पर चालक वाहन वहीं खड़ा करके भाग गया। थाना बेगोवाल के सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि टिप्पर को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर पारिवारिक सदस्यों के बयान लेकर अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।