फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Major accident in hoshiarpur many died

होशियारपुर में हादसा: बस से टकराई कार, हिमाचल के चार लोगों की माैत; दोस्त को अमृतसर एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे

Sat, 10 Jan 2026 01:37 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 10 Jan 2026 01:37 PM IST
सार

आई 20 कार में पांच लोग सवार थे जो अपने एक दोस्त को फ्लाइट में बैठाने अमृतसर जा रहे थे। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Major accident in hoshiarpur many died
होशियारपुर में हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

होशियारपुर के दोसड़का कस्बे के पास शनिवार सुबह एक कार और रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार में बैठे हिमाचल प्रदेश के ऊना निवासी चार युवकों की मौत हो गई। उनके शव सिविल अस्पताल होशियारपुर लाए गए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन




आई 20 कार में पांच लोग सवार थे जो अपने एक दोस्त को फ्लाइट में बैठाने अमृतसर जा रहे थे। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। कार सवार मृतकों की पहचान सुखविंदर सिंह (45) पुत्र हरनाम सिंह, सुशील कुमार (46) पुत्र देसराज, बृज कुमार (38) पुत्र महेंद्र कुमार, अरुण कुमार (45) पुत्र गुरपाल सिंह के ताैर पर हुई है। सभी अपने दोस्त अमृत कुमार गांव चललेट (दौलतपुर, हिमाचल प्रदेश) को अमृतसर एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे। जब वह अड्डा दोसड़का पहुंचे तो दसूहा से होशियारपुर जा रही रोडवेज बस से कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में अमृत कुमार घायल हो गया, बाकी चारों की माैत हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed