फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   made obscene video of employee

बिजलीकर्मियों को नंगा कर बनाया अश्लील वीडियो

Fri, 02 Aug 2013 10:52 AM IST
फिरोजपुर/ब्यूरो
फिरोजपुर/ब्यूरो Updated Fri, 02 Aug 2013 10:52 AM IST
विज्ञापन
made obscene video of employee

पंजाब के फिरोजपुर में बिजली बोर्ड के मुलाजिमों की नंगा करके वीडियो रिकार्डिंग करने, सरकारी वाहन के शीशे तोड़ने और राधा स्वामी जेई के मुंह में बरदस्ती शराब डालने के आरोप में थाना कुलगढ़ी पुलिस ने अकाली दल के दो सरपंचों समेत चार लोगों को नामजद कर 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


मंगलवार देर रात बिजली मुलाजिम दाना मंडी कैंट में बिजली ठीक करने गए थे, जहां पटेल नगर के लोगों ने घेर कर बुरी तरह पीटा था।

जेई अशोक कुमार पुत्र लहौरी राम वासी 345 कीरती नगर फिरोजपुर शहर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह मंगलवार की देर रात दाना मंडी कैंट में बिजली ठीक करने गए थे।
विज्ञापन


वहां पर अकाली दल के सरपंच गुरनाम सिंह ने अपने साथियों से कहा कि बिजली मुलाजिमों को घेर लो आज इन्हें शैलर वालों को बिजली सप्लाई देने का मजा चखाते हैं।

उसी समय पटेल नगर के अकाली दल के सरपंच मनविंद्र सिंह उर्फ मनी, झिलमल सिंह व बलविंदर सिंह उर्फ फौजी समेत 50 अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर कर पीटना शुरू कर दिया और उनके सरकारी वाहन के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं जेई अशोक कुमार, सहायक लाइनमैन रणबहादुर व राकेश कुमार को बंधक बनाकर गांव ले गए। वहां पर आरोपियों ने रण बहादुर व राकेश को नंगा करके मोबाइल फोन से अश्लील वीडियो बनाई। राधा स्वामी जेई अशोक कुमार के मुंह में जबरदस्ती शराब डाल दी।


उधर, थाना कुलगढ़ी पुलिस ने जेई अशोक कुमार के बयान पर अकाली दल के सरपंच गुरनाम सिंह व सरपंच मनविंद्र सिंह उर्फ मनी, बलविंदर सिंह, झिलमल सिंह समेत 50 ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed