फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   youth suicide in ludhiana

पिता की लाइसेंसी राइफल से युवक ने गोली मारकर जान दी

Fri, 28 Feb 2020 10:24 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
youth suicide in ludhiana
साहनेवाल के गांव बिल्गा में शुक्रवार की सुबह परमिंदर सिंह (20) ने अपने पिता की लाइसेंसी राइफल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय चला जब पोल्ट्री फार्म पर काम करने वाला युवक जतिंदर उसे बुलाने गया और उसने अंदर से दरवाजा नहीं खोला। थाना साहनेवाल पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परमिंदर के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

एसएचओ इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि रणवीर सिंह का गांव बिलगा में लीज पर पोल्ट्री फार्म ले रखा है। शुक्रवार की सुबह रणवीर सिंह फार्म पर था। उसका बेटा भी वहां आ गया। सुबह दोनों ने इकट्ठे बैठ कर चाय पी है। उसके बाद रणवीर किसी काम से निकल गया। परमिंदर फार्म के ऊपर बने कमरे में चला गया ,जहां पिता की 12 बोर की लाइसेंसी राइफल पड़ी थी। परमिंदर ने राइफल खड़ी कर पैर के अंगूठे से ट्रिगर दबा कर छाती पर गोली मार ली। इससे परमिंदर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

परमिंदर को बुलाने के लिए वहां काम करने वाला जतिंदर ऊपर गया तो कमरा अंदर से बंद था। काफी समय दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई आवाज नहीं आई तो जतिंदर ने रणवीर को बुलाया। दोनों दरवाजा तोड़ कर अंदर गए। वहां परमिंदर का शव पड़ा था। इंस्पेक्टर इंद्रजीत ने बताया कि परमिंदर ने आत्महत्या क्यों की है, इसका अभी कारण पता नहीं चल पाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed