{"_id":"627aa9b54211fa71a12a17cc","slug":"youth-murdered-in-awa-basti-looted-by-killing-the-man-of-goniana-jaito-road-petrol-pump-bathinda-news-pkl450231269","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवा बस्ती में युवक की हत्या, गोनियाना-जैतो रोड पेट्रोल पंप के कारिंदे को मारकर की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवा बस्ती में युवक की हत्या, गोनियाना-जैतो रोड पेट्रोल पंप के कारिंदे को मारकर की लूटपाट
विज्ञापन
बठिंडा। थाना कोतवाली अधीन आती आवा बस्ती में एक युवक का शव बरामद हुआ है। वहीं दूसरी घटना गोनियाना जैतो रोड पर पेट्रोल पंप के कारिंदे की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। दोनों हत्याओं के मामले में संबंधित पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में थाना कोतवाली पुलिस को दिए बयान में भगत सिंह नगर बठिंडा के रहने वाले शक्ति कुमार ने बताया कि मंगलवार को सुबह उन्हें किसी ने सूचना दी कि उसके 34 वर्षीय भाई सुरेश कुमार की किसी ने हत्या कर उसका शव पटियाला रेलवे फाटक के पास स्थित आवा बस्ती के पास फेंका हुआ है।
सूचना के बाद जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि भाई खून से लथपथ पड़ा था, जिसके सिर पर किसी पत्थर या भारी भरकम चीज से हमला कर उसकी हत्या की गई थी। शक्ति कुमार के अनुसार उसका भाई सुरेश कुमार दस वर्षों से उनसे अलग रहता था, चूंकि गलत संगत में पड़ने के कारण परिवारों वालों ने उसे अलग कर दिया था। उन्होंने आशंका जताई है कि उसके भाई की हत्या किसी पुरानी रंजिश के कारण की गई है। हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थाना कोतवाली के इंचार्ज व इंस्पेक्टर परविंदर सिंह ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को सहारा जनसेवा के कार्यकर्ताओं की मदद से पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। इंस्पेक्टर परविंदर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई शक्ति कुमार के बयान पर फिलहाल अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही पुलिस मामले को ट्रेस कर लेगी और हत्या के आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लूट की नीयत से पेट्रोल पंप के कारिंदे की हत्या
दूसरे मामले में गोनियाना जैतो स्टेट हाईवे पर एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कारिंदे की लूट की नीयत से सोमवार देर रात को चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गोनियाना मंडी निवासी मुकेश शर्मा के रूप में हुई है। लुटेरे कथित तौर पर बंदूक के बल पर उसे पास के एक खेत में ले गए, जहां उन्होंने उसके रुपये लूटे और चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस चौकी गोनियाना मंडी के इंचार्ज सुखपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गांव अकालियां के पास खेतों में एक व्यक्ति का शव पड़ा है।
विज्ञापन
इसके बाद वह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और देखा कि मृतक ने पेट्रोल पंप की वर्दी पहनी थी और सीने में तेजधार हथियार से वार थे। जांच में पता चला कि मृतक गोनियाना जैतो रोड स्थित गांव अकालिया कलां के पास एक पेट्रोल पंप का कर्मचारी था। वह रोजाना साइकिल से पंप की मशीनें बंद कर गोनियाना आता था। सोमवार रात को भी पंप बंद कर घर लौट रहा था। उन्होंने कहा कि मुकेश शर्मा की ढाबा के पास एक खेत में बने मोटर वाले कमरे के पास अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण लूट होना प्रतीत हो रहा है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पंप मालिकों के मुताबिक वह शाम करीब साढ़े सात बजे निकल जाते थे, जिसके बाद मृतक मुकेश ही पेट्रोल पंप की देखभाल करता था। उनके अनुसार मुकेश कुमार के पास बिक्री के लिए लगभग 5 से 10 हजार रुपये हुआ करते थे। माना जा रहा है कि लुटेरों ने लूट के बाद हत्या की है। पुलिस चौकी गोनियाना मंडी के इंचार्ज सुखपाल सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान पर थाना नेहियारंवाला में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।