फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Youth dies due to overdose of chitta

बठिंडा : चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, दो साल में कई लोगों की जा चुकी है जान

Mon, 21 Mar 2022 10:03 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to overdose of chitta
बठिंडा। धोबीआना बस्ती में चिट्टे की ओवरडोज से रविवार देर रात को एक युवक की मौत हो गई। पिछले दो वर्षों के दौरान में जिले के 24 युवक चिट्टे की भेंट चढ़ चुके हैं। मृतक आकाशदीप सिंह (18) अपने माता पिता का इकलौता था। थाना सिविल लाइन पुुलिस ने मृतक की मां जसप्रीत कौर के बयान पर मृतक के दोस्त दीपू के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने स्थानीय सिविल अस्पताल पहुंचे गांव गहरी भागी निवासी उसके मामा रूप सिंह ने बताया कि उसका जीजा एक मामले में जेल में बंद है। इससे घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थी, जिससे उसकी बहन जसप्रीत और भांजा आकाशदीप दुकानों में काम करते थे।
विज्ञापन

इस दौरान आकाशदीप बुरी संगत का शिकार हो गया और उसने ड्रग्स लेना शुरू कर दिया और परिवार ने उसका इलाज किया, जिससे उसे चार माह पहले इस नशे से छुटकारा मिल गया था। मृतक के मामा रूप सिंह ने बताया कि आकाशदीप रविवार को दुकान से डिपो में गेहूं लेने के लिए निकला था। इसी बीच मोहल्ले का युवक दीपू उसके भांजे आकाशदीप को अपने साथ ले गया। पीड़िता के मुताबिक शाम को परिजनों को सूचना दी गई कि आकाशदीप को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक्टरों के मुताबिक युवक को उसके दोस्त नशे की हालत में लेकर आए थे। जांच में पता चला कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है। मामले की जांच कर रहे एएसआई कर्मजीत सिंह ने बताया कि मृतक की मां जसप्रीत कौर के बयान पर आरोपी दीपू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना सिविल लाइन के एएसआई सुखमंदर सिंह ने कहा कि जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed