{"_id":"68d18246b79a1d12f10b0f5a","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-train-ludhiana-news-c-74-1-spkl1021-112098-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: ट्रेन के नीचे आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: ट्रेन के नीचे आने से युवक की मौत
Mon, 22 Sep 2025 10:37 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Mon, 22 Sep 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। लुधियाना-लाडोवाल सेक्शन में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन के नीचे आने से 30-35 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच और मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए लेकिन उसके नाम पते और परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
जीआरपी के जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मृतक के पास से कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ, जिसके बाद शव को पटरी से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। देर शाम तक मामले की जांच और मृतक के वारिसों की तलाश जारी थी।