{"_id":"624f1240cbebb0513d6d9f4d","slug":"youth-congressmen-burnt-the-effigy-of-modi-government-in-protest-against-the-rising-prices-of-petrol-and-diesel-ludhiana-news-pkl446951882","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में रोष मार्च निकाल यूथ कांग्रेसियो ने फूंका मोदी सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में रोष मार्च निकाल यूथ कांग्रेसियो ने फूंका मोदी सरकार का पुतला
विज्ञापन
लुधियाना। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ रहे दाम के विरोध में यूथ कांग्रेस ने रोष मार्च निकाला और मोदी सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश हांडा के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन से रोष मार्च निकालकर घंटाघर चौक पर स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे सैकड़ों यूथ कांग्रेसियों को पुलिस ने बीच रास्ते ही भाजपा कार्यालय से करीब 200 मीटर पहले ही बैरिकेड लगाकर रोक दिया।
पुलिस की तरफ से बैरिकेड लगाने से गुस्साए यूथ कांग्रेसियों ने जिला अध्यक्ष योगेश हांडा के नेतृत्व में मौके पर ही मोदी सरकार का पुतला फूंक कर रोष जताया। वर्करों ने कहा कि केंद्र सरकार तेल कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए तेल के दाम बढ़ा रही है। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष योगेश हांडा ने बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार की गरीब विरोधी नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद प्रतिदिन पेट्रोलियम पदार्थों के रेट बढ़ाए जा रहे हैं।
यह सब खेल चंद अमीर घरानों व तेल कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से खेला जा रहा है। जबकि पांच राज्यों में हुए चुनाव से पहले सरकार ने वोट बैंक की खातिर रेट नही बढ़ाए, जबकि इलेक्शन के नतीजे आते ही रेट बढ़ने शुरू कर दिए। पुलिस की तरफ से रोष व्यक्त करने जा रहे यूथ कांग्रेसियों को बीच रास्ते रोकने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए लोकतंत्र विरोधी बताते हुए हांडा ने कहा कि राज्य सरकार लोकतांत्रिक प्रक्रिया से रोष व्यक्त करने का अधिकार आम नागरिकों से छीन रही है। बढ़ते पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दामों पर आम आदमी पार्टी की तरफ से केंद्र के खिलाफ जुबान न खोलने पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा व आम आदमी पार्टी में गुप्त गठजोड़ के चलते ही न तो केजरीवाल जुबान खोल रहे हैं और न ही पंजाब के मुख्यमंत्री महंगाई के खिलाफ कुछ बोलने के हिम्मत जुटा पा रहे हैं।