फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Youth attacked due to envy in Halwara 15 nominated

हलवारा में रंजिश के चलते युवक पर हमला, 15 नामजद

Sat, 29 May 2021 10:49 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked due to envy in Halwara 15 nominated
हलवारा। पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर घायल करने के मामले में थाना दाखा पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपियों की पहचान जगमिंदर सिंह भोला, गुरकिरत सिंह, दिलप्रीत सिंह निवासी तलवंडी कलां , मनजिंदर सिंह, अमन सिंह निवासी दाखा, बलजिंदर सिंह निवासी तलवंडी खुर्द, रमन धनोया, बिन्दा धनोया, परमिंदर सिंह और बब्बू पंडित निवासी निवीं तलवंडी के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

पीड़ित गुरप्रीत सिंह निवासी माजरी ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त रवि सिंह के साथ मोटरसाइकिल से खेत जा रहा था। तभी आरोपियों ने उसे ड्रेन के पास घेर लिया और मारपीट करने लगे। जब वो उनसे बचने के लिए भागा तो जगमिंदर सिंह भोला ने उसकी जांघ में गोली मार दी। इस दौरान भोला ने करीब चार हवाई फायर किए। पीड़ित केे शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। जांच अधिकारी जगदीश सिंह ने बताया कि पीड़ित गुरप्रीत और आरोपी पहले आपस में दोस्त थे, किसी बात को लेकर दोनों मे दुश्मनी हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed