फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Younger brother shot elder and cousin, condition critical

जमीन के विवाद में छोटे भाई ने बड़े और चचेरे भाई को मारी गोली... पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Sun, 01 Aug 2021 10:42 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Younger brother shot elder and cousin, condition critical
हलवारा (लुधियाना)। जमीन विवाद के कारण रविवार सुबह गांव जांगपुर गोलियों की आवाज से गूंज उठा। विवाद के कारण छोटे भाई ने पहले अपने बड़े भाई पर छह गोलियां चलाईं इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद वह पिस्तौल लेकर खेत में जा पहुंचा। वहां काम कर रहे चचेरे भाई पर तीन गोलियां चला दीं, गोलियां उसके कान, जबड़े और बाईं बाजू को चीते हुए निकल गईं। घायल चचेरे भाई ने मुकाबला किया और उसे किसी तरह काबू कर लिया। शोर सुनकर गांव वासी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना दाखा पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर मामला दर्ज कर लिया। दोनों घायलों को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन

गांव जांगपुर निवासी अमरीक सिंह का छोटे भाई शेर सिंह के साथ विवाद चल रहा था। इस विवाद में चचेरा भाई हाकम सिंह अमरीक सिंह की मदद कर रहा था। रविवार की सुबह अमरीक सिंह सुबह गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गया था। छोटे भाई शेर सिंह को पता था कि उसका बड़ा भाई हर रोज गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए जाता है। रास्ते में घात लगाकर बैठे शेर सिंह ने घर के मेन गेट के पास पहुंचते ही अमरीक सिंह पर छह फायर कर दिए। एक गोली अमरीक सिंह केे पेट में लगी वह नीचे गिर गया। शेर सिंह ने उसे मरा हुआ सोच वहीं छोड़ चचेरे भाई को मारने के लिए खेतों की तरफ चला गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही गांववासी बाहर निकल आए। जब उन्हें पता चला कि आरोपी शेर सिंह अब अपने चचेरे भाई को मारने के लिए खेत में गया है, वह भी उसके पीछे खेतों की तरफ दौड़े। शेर सिंह ने खेत में पहुंचते अपने चचेरे भाई हाकम सिंह पर तीन फायर किए, गोलियां उसके कान, जबड़े और बाई बाजू को चीरते हुए निकल गईं। इससे पहले वह और फायर करता हाकम सिंह ने दिलेरी के साथ उसका मुकाबला किया, किसी तरह उसका पिस्तौल नीचे गिर गया। इस दौरान गांववासी भी मौके पर पहुंच गए उन्होंने आरोपी को काबू कर लिया।
विज्ञापन

उधर थाना दाखा के प्रभारी जगजीत सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर हैं। आरोपी पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed