{"_id":"6402d5270d89dc482d064263","slug":"young-woman-lost-her-life-in-hurry-to-board-moving-train-at-ludhiana-station-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में गिरी युवती, दो टुकड़ों में बंटा शरीर, नानी से मिलने जा रही थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में गिरी युवती, दो टुकड़ों में बंटा शरीर, नानी से मिलने जा रही थी
Sat, 04 Mar 2023 10:51 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:51 AM IST
सार
मृतका के पर्स से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान प्रताप नगर लुधियाना निवासी सतविंदर कौर (21) पुत्री मान सिंह के रूप में हुई। वह बी-कॉम प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह शुक्रवार सुबह अपनी नानी से मिलने पठानकोट जा रही थी।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लुधियाना स्टेशन पर शुक्रवार सुबह चलती ट्रेन में चढ़ने की जल्दबाजी में एक युवती की जान चली गई। वह पैर फिसलने के बाद ट्रेन के नीचे पटरी पर जा गिरी और पहियों के नीचे आकर कट गई। ट्रेन के नीचे आते ही युवती के 2 टुकड़े हो गए। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में चीख पुकार मच गई और प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई।
यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया की शक्ति: बंटवारे में बिछड़े हरियाणा के दो भाई 75 साल बाद करतारपुर साहिब में मिले
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जीआरपी के एसआई कश्मीर सिंह ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच और मृतका की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। मृतका के पर्स से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान प्रताप नगर लुधियाना निवासी सतविंदर कौर (21) पुत्री मान सिंह के रूप में हुई। वह बी-कॉम प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह शुक्रवार सुबह अपनी नानी से मिलने पठानकोट जा रही थी, मगर स्वराज एक्सप्रेस (12471) में चढ़ते समय हादसे का शिकार हो गई।