फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   young men left for Delhi with the soil from the memorial of Shaheed Udham Singh

शहीद ऊधम सिंह की स्मारक से मिट्टी लेकर दिल्ली रवाना हुए नौजवान

Mon, 22 Mar 2021 08:10 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
young men left for Delhi with the soil from the memorial of Shaheed Udham Singh
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)। नौजवान भारत सभा और किरती किसान यूनियन (यूथ) का विशाल बाइक जत्था सोमवार को शहीद ऊधम सिंह के स्मारक स्थल पर पहुंचा। बसंती पगड़ियां बांधे नौजवानों ने शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि भेंट की और अपने साथ लाए मटकों में स्मारक स्थल की मिट्टी डाली।
विज्ञापन

इस दौरान युवाओं ने इंकलाब जिंदाबाद, साम्राज्यवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। संस्थाओं के प्रतिनिधियों रुपिंदर चौंदा, जसदीप सिंह, लेखक राकेश कुमार ने कहा कि ऊधम सिंह ने खुद को भगत सिंह का दोस्त माना था। ऐसे में शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के बलिदान दिवस पर ऊधम सिंह को याद करना लाजिमी है। शहीद ऊधम सिंह की जन्मभूमि की इस पवित्र मिट्टी को टीकरी बॉर्डर पर मंगलवार को होने वाले शहीदी समागम में अर्पित किया जाएगा। 23 मार्च को दिल्ली में शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का बलिदान दिवस मनाया जाएगा। प्रतिनिधियों ने कहा कि संयुक्त किसान मोरचे का हर स्तर पर साथ दिया जाएगा। कृषि कानून वापस लेने तक के संघर्ष को पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। इस मौके पर सुखदीप सिंह, लखविंदर सिंह, सुरिंदर सिंह, रविंदर सिंह, बलजिंदर सिंह आदि हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed