{"_id":"612fa7a48ebc3eb4e14d0570","slug":"world-university-of-sgpc-will-become-the-highest-educational-institution-dr-pritpal-singh-gobindgarh-news-pkl425347472","type":"story","status":"publish","title_hn":"र्स्वोच्च शिक्षण संस्थान बनेगी एसजीपीसी की वर्ल्ड यूनिवर्सिटी: डॉ प्रितपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
र्स्वोच्च शिक्षण संस्थान बनेगी एसजीपीसी की वर्ल्ड यूनिवर्सिटी: डॉ प्रितपाल सिंह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहगढ़ साहिब। श्री गुरू ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी फतेहगढ़ साहिब ने अपना 14वां स्थापना दिवस मनाया। हर साल की तरह इस साल भी धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया। श्री सहज पाठ साहिब के भोग उपरांत यूनिवर्सिटी के संगीत विभाग ने रसभिन्ना कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. प्रितपाल सिंह ने सभी फेकल्टी और स्टाफ सदस्यों को यूनिवर्सिटी के स्थापना दिवस की बधाई दी। डॉ. सिंह ने 2020-21 वर्ष की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि विद्यार्थियों और स्टाफ ने पूरी मेहनत और लगन के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में शानदार मुकाम हासिल किए हैं। ऑनलाइन माध्यम से समाज भलाई हित अलग-अलग वेबिनार और वर्कशॉप का आयोजन भी किया गया। डॉ. सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी के पूरे स्टाफ का टीकाकरण हो चुका है और विद्यार्थियों की ऑफलाईन कक्षाएं सफलतापूर्वक चल रही हैं।
इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के सचिव दरबारा सिंह गुरू ने यूनिवर्सिटी प्रशासन, अध्यापन और गैर-अध्यापन स्टाफ की प्रशंसा करते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी ने थोड़े ही समय में अकादमिक और सह अकादमिक क्षेत्र में अपनी खास जगह बनाई है।
विज्ञापन
डॉ. सुखविन्दर सिंह बिलिंग डीन अकादमिक, डॉ. गुरजिंदर सिंह डीन विद्यार्थी भलाई, जगदीप सिंह चीमा शिअद प्रधान, गुरदीप सिंह मैनेजर गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब, सभी विभागों के प्रमुख, फेकल्टी सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित थे। मंच संचालन का कार्य डॉ. हरदेव सिंह सहायक प्रोफेसर धर्म अध्ययन विभाग द्वारा निभाया गया।
फोटो कैप्शन:01जीबीजीपी01---फतेहगढ़ साहिब की श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व यूनिवर्सिटी के स्थापना दिवस पर धार्मिक समारोह में मौजूद यूनिवर्सिटी ट्रस्ट के पदाधिकारी व सदस्य।