फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Worker's daughter commits suicide after not getting a smart phone

स्मार्टफोन न मिलने पर मजदूर की बेटी ने की खुदकुशी, पढ़ाई में थी होशियार, अध्यापक बनने की थी ख्वाहिश

Sat, 06 Jun 2020 05:36 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 06 Jun 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Worker's daughter commits suicide after not getting a smart phone
सांकेतिक तस्वीर।

पढ़ाई के लिए स्मार्टफोन न मिलने व घर की गरीबी से तंग आकर गांव कोटधरमू की एक मजदूर परिवार की 11वीं कक्षा की छात्रा ने शुक्रवार को शाम घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने इस पर 174 की कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम के बाद मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। जब छात्रा ने फंदा लगाया तो घर में कोई नहीं था। परिवार के सदस्यों व किसान यूनियन ने कहा कि पुलिस ने उनके मुताबिक बयान दर्ज नहीं किए।

विज्ञापन

 

गांव कोटधरमू के मजदूर परिवार की गांव भम्मे कला के सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा रमनदीप कौर (16) पुत्री जगसीर सिंह कई दिनों से अपने पिता से स्कूल का काम करने के लिए स्मार्टफोन मांग रही थी। पिता ने फोन न ले पाने की अपनी मजबूरी जाहिर की। इसके बाद जब पिता व मां दोनों दिहाड़ी पर चले गए थे तो रमनदीप कौर ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन

 

शाम के समय उसकी दादी सुरजीत कौर ने घर आते ही उसे फंदे से लटका देखा। गांव कोटधरमू किसान यूनियन उगराहां के नेता मलकीत सिंह कोटधरमू व सलाहकार सतपाल सिंह ने बताया कि घर में गरीबी के कारण स्मार्टफोन न ले सकने से परेशान छात्रा ने खुदकुशी की है। जबकि पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि मृतका रमनदीप कौर का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वह पढ़ने में बेहद होशियार थी और अध्यापक बनना चाहती थी। उन्होंने सरकार से परिवार के लिए मुआवजे की मांग करते हुए पंजाब सरकार से जल्द स्कूल खोलने व सरकार द्वारा किए गए वादे के मुताबिक छात्राओं को स्मार्टफोन देने की मांग की। थाना कोटधरमू के चौकी इंचार्ज गुरतेज सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक लड़की के पिता जगसीर सिंह के बयान पर कार्रवाई करके शव वारिसों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed